RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Declared | आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम आज जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की. आपको बता दें कि परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलीं थीं. जिसके लिए 9 लाख 58 हजार 72 छात्र ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. कड़ी निगरानी के बीच ये परीक्षा कराई गई थीं. अब स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.
राजस्थान बोर्ड आज 10 बजे जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे तुरंत करें चेक
Rajasthan Board 12th Result 2026 out: 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें
रिजल्ट चेक करने के लिए आप यहां बताए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को आसानी से देख सकते हैं :
- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
- 12वीं आरबीएसई परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- उस स्ट्रीम के नाम पर क्लिक करें जिसका रिजल्ट देखना है.
- अब अपना रोल नंबर भरें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- RBSE 12वीं का परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- छात्रों को तत्काल संदर्भ के लिए rajresults.nic.in पर उपलब्ध RBSE 12वीं का परिणाम 2026 सहेज कर रखना चाहिए.
Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
राजस्थान बोर्ड १२वी के नतीजे चेक करने के लिए इन ऑफिसियल websites पर विजिट कीजिए: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
RBSE Class 12th Result 2026 Pass Percentage: पास होने के लए 33 प्रतिशत अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे. जबकि एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए. इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के मन में कई सवाल उठ रहे होंगे. ऐसे में स्टूडेंट्स के FAQ भी बनाए गए हैं जहां पर आप अपने कंफ्यूजन को दूर कर सकते हैं.
Rajasthan Board 12th Marksheet: मार्कशीट में क्या होगा शामिल
पर्सनल डिटेल्स: छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और नामांकन संख्या (Enrollment Number).
स्कूल का नाम: वह विद्यालय जहां से आपने परीक्षा पास की है.
सब्जेक्टवाइज नंबर: अनिवार्य (Hindi/English) और वैकल्पिक विषयों के अलग-अलग अंक.
अंकों का विभाजन: थ्योरी (Theory), सत्रीय (Sessional) और प्रैक्टिकल (Practical) के अंक अलग-अलग कॉलम में.
टोटल नंबर: प्रत्येक विषय के कुल अंक और सभी विषयों का ग्रांड टोटल.
रिजल्ट स्टेटस: पास (Pass), फेल (Fail) या सप्लीमेंट्री (Supplementary) की जानकारी.
डिवीजन: प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी (Division).
Distinction (D): अगर किसी विषय में 75% से अधिक अंक हैं, तो उसके आगे 'D' अंकित होता है.
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं FAQ
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कौन घोषित करेगा
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर में एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषित कर सकते हैं. साथ में उनके साथ बोर्ड सचिव भी होंगे.
RBSE 12वीं रिजल्ट कैसे देखें
इन वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
क्या तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट साथ आएगा
आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है.
आरबीएसई 12वीं मार्कशीट पर क्या-क्या चेक करें
रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषय का नाम, स्कूल का नाम, थ्योरी मार्क्स, प्रैक्टिकल मार्क्स, टोटल मार्क्स, रिजल्ट का स्टेटस और डिवीजन.
क्या राजस्थान बोर्ड री एग्जामिनेशन कराता है?
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है.
कौन थे पिछले साल के राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर
रैंक नाम प्रतिशत स्ट्रीम
1 प्रीति 99.80% साइंस
1 अनुप्रिया राठौड़ 99.60% आर्ट्स
1 कंगना कौशलानी 99.20% कॉमर्स
कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में आएंगे या जो अपनी परफॉर्मेंस सुधारना चाहेंगे, वे RBSE द्वारा अगस्त-सितंबर 2026 में होने वाले एग्जान में शामिल हो सकते हैं.
Latest Board Results Stories
-
RBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, इस बार बदला एग्जाम टाइम
- Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- नवंबर 08, 2026 13:36 pm IST
RBSE Time Table 2027 : बता दें कि अभी दोनों कक्षाओं का विषयवार टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है. पूरा शेड्यूल जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषयों की परीक्षा तिथियां और समय देख सकेंगे.
-
RBSE Model Papers 2027: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर, ऐसे डाउनलोड करें सब्जेक्ट-वाइज PDF
- Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- नवंबर 04, 2026 13:57 pm IST
Rajasthan Board 2026-27 Academic Session : बोर्ड परीक्षाओं से पहले जारी किए गए ये मॉडल पेपर स्टूडेंट्स की तैयारी को मजबूत करने में बेहद मददगार साबित होंगे. इनकी मदद से छात्र आसानी से परीक्षा के पैटर्न (Exam Pattern) को समझ सकते हैं और सवालों को हल करने की प्रैक्टिस कर सकते हैं.
-
नमो भारत कॉरिडोर के किनारे बसेंगे नए शहर, गाजियाबाद-मेरठ में दुहाई-भैंसाली-मोदीपुरम लिस्ट में, हरियाणा-राजस्थान भी शामिल
- Written by: अमरीश कुमार त्रिवेदी
- India
- नवंबर 02, 2026 17:47 pm IST
नेशनल कैपिटल रीजनल प्लानिंग बोर्ड और एनसीआरटीसी नमो भारत कॉरिडोर यानी रैपिड रेल के रूट पर मिनी अर्बन सेंटर और बड़ी नमो सिटी बनाने की योजना पर काम कर रहा है. हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ये शहर विकसित होंगे.
-
आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में, जानें प्लेयर्स रिटेंशन की डेडलाइन और नियम
- Written by: मनीष शर्मा
- Cricket
- अक्टूबर 26, 2026 16:34 pm IST
बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी टीमों के लिए प्लेयर्स रिटेंशन की आखिरी तारीख का भी ऐलान कर दिया है. और यह देखना बहुत ही रुचिकर होगा कि टीमें किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करती हैं
-
यूपी से लेकर बिहार और हरियाणा तक, बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सबसे पहले कहां होता है जारी?
- Written by: मुकेश बौड़ाई
- Education
- अक्टूबर 19, 2026 13:12 pm IST
Board Exam Result Dates 2026: बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. तमाम राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जा रहा है. ऐसे में छात्रों को ये जानने में भी दिलचस्पी रहती है कि पिछले साल उनके राज्य का रिजल्ट कब जारी हुआ.