विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2023

"भारत हमारे देश का मूल नाम है लेकिन..."India vs Bharat विवाद पर क्या बोले सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar on India vs Bharat row:  भारत के पूर्व महान क्रिकेटर  सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी "भारत बनाम इंडिया " विवाद पर अपनी राय दी है.

"भारत हमारे देश का मूल नाम है लेकिन..."India vs Bharat विवाद पर क्या बोले सुनील गावस्कर
Sunil Gavaskar on India vs Bharat row:  

Sunil Gavaskar on India vs Bharat row:  भारत के पूर्व महान क्रिकेटर  सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी "भारत बनाम इंडिया " विवाद पर अपनी राय दी है. इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने इस विवाद पर बात की और कहा कि, यदि आधिकारिक रूप से ऐसा ऐलान होता है तो फिर यकीनन किसी को इसपर कोई आपत्ति नहीं होगी. अपनी बातचीत में गावस्कर ने कहा, "भारत नाम हमारे देश का मूल नाम है .यह नाम हमारी संस्कृति को दर्शाता है, लेकिन आज तक ना ही बीसीसीआई ओर से और ना ही सरकार की ओर से इस नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया. यदि ऐसा होगा तो मुझे नहीं लगता कि, ऐसा होने पर किसी को कोई आपत्ति होगी."

बता दें कि इस मुद्दे पर सहवाग (Virender Sejwag) ने भी सोशल मीडिया मंच (X) पर बीसीसीआई (BCCI) को टैग करते हुए अपनी राय लिखी, पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने लिखा, "टीम इंडिया नहीं #Teamभारत. इस विश्व कप में जब हम कोहली, रोहित, बुमराह, जड्डू के लिए जयकार कर रहे हैं, तो उम्मीद है कि हमारे दिल में भारत हो और खिलाड़ी जर्सी पहनें जिस पर “भारत” लिखा हो." सहवाग ने ऐसा लिखकर बीसीसीआई को खास सलाह भी दे डाली है. 

वहीं, दूसरी ओर विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. विश्व कप की टीम में संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है.  वहीं, राहुल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण महीनों से टीम से बाहर हैं. वह यहां चल रहे एशिया कप के लिये भारतीय टीम में चुने गए थे लेकिन अभी तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. एशिया कप से पहले लगी चोट के कारण वह टीम से फिलहाल बाहर हैं. 

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा , "फिटनेस से जुड़े कुछ मसले हैं लेकिन तीनों खिलाड़ियों ने वापसी की है केएल फिट हैं . मुझे लगता है कि यह विश्व कप के लिये सबसे संतुलित टीम है " उन्होंने कहा ,"केएल फिट है लेकिन एशिया कप से पहले मामूली दिक्कत हुई है.  वह इससे उबर चुका है . वह हमारे लिये महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और हमें खुशी है कि वह टीम में है"

एशिया कप टीम में शामिल तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम में जगह नहीं मिल सकी . विश्व कप पांच अक्टूबर से शुरू होगा जिसमें पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है .

विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम
रोहित शर्मा ( कप्तान ), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान ), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव (भाषा के साथ)

यह भी पढ़ें:

शख्स ने कहा, गौतम गंभीर से पहले सहवाग को सांसद बनना था? पूर्व क्रिकेटर के जवाब ने लूटी महफिल

AFG vs SL: मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, ODI एशिया कप में विस्फोटक सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ विश्व क्रिकेट को किया हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Sunil Gavaskar, India, ICC Cricket World Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com