Afghanistan's fastest ODI fifty: श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम को हार नसीब जरूर हुई लेकिन अफगानिस्तानी टीम ने फैन्स और विश्व क्रिकेट का दिल जरूर जीत लिया. दरअसल, श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 291 रन बनाए थे जिसके बाद अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया. अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शाहिदी ने 66 गेंद पर 59 रन की पारी, मोहम्मद नबी 32 गेंद 65 रन और रहमत शाह ने 40 गेंद पर 45 रन की पारी खेलकर धमाका कर दिया था. अफगानिस्तान ने महज 37 ओवर तक 8 विकेट पर 289 रन बना लिए थे. लेकिन आखिर में अफगानिस्तान की टीम यह मैच 2 रन से हार गई.
VIDEO: सुपर 4 में पहुंचने का समीकरण समझने से ऐसे चूकी अफगानिस्तान, राशिद खान की आंखों में आए आंसू
मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास
मोहम्मद नबी ने शानदार बल्लेबाजी की और 32 गेंद पर 65 रन बनाए. अपनी पारी में नबी ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए केवल 24 गेंद पर अर्धशतक जमा दिया. ऐसा करते ही नबी वनडे में अफगानिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक (Fastest 50 for Afghanistan in ODIs) जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर नबी ने मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मुजीब ने 26 गेंद पर वनडे में अर्धशतक लगाने में सफलता पाई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 50 रन
मोहम्मद नबी- 24 गेंद बनाम श्रीलंका
मुजीब उर रहमान - 26 गेंद बनाम पाकिस्तान
राशिद खान - 27 गेंद बनाम आयरलैंड
वैसे, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का विश्व रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है. डिविलियर्स ने 16 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफलता पाई थी. वहीं, दूसरे नंबर पर सनथ जयसर्या हैं जिन्होंने वनडे में 17 गेंद पर अर्धशतक लगाया है. कुसल परेरा ने वनडे में 17 गेंद पर अर्धशतक लगाने में सफलता पाई है.
इसके अलावा नबी एशिया कप वनडे फॉर्मेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. एशिया कप के वनडे फॉर्मट में सहवाग ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 26 गेंद पर पचासा ठोका था. वहीं, एशिया कप वनडे फॉर्मेट सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम हैं. अफरीदी ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 18 गेंद पर अर्धशतक लगाने में सफलता पाई थी.
एशिया कप वनडे में सबसे तेज अर्धशतक (Fastest 50s in Asia Cup ODI)
शाहिद अफरीदी - 18 गेंद
मोहम्मद नबी- 24 गेंद
सहवाग- 26 गेंद
सहवाग-27 गेंद
वहीं, नबी इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं