विज्ञापन

'ऐसे में सफलता मुश्किल', हार पर गावस्कर ने बताया कहां है टीम इंडिया सबसे ज्यादा कमजोर, आंकड़े लगा रहे मुहर

बुधवार को विंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी की, तो टीम इंडिया पंडितों के निशाने पर आ गई. गावस्कर ने बताया है कि कहां भारत कमजोर पड़ रहा है

'ऐसे में सफलता मुश्किल', हार पर गावस्कर ने बताया कहां है टीम इंडिया सबसे ज्यादा कमजोर,  आंकड़े लगा रहे मुहर
पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर
source: X

विंडीज ने बुधवार को हैदराबाद में भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबर कर ली. इस हार के बाद महान गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों से लक्ष्य का पीछा करते समय अधिक जिम्मेदारी उठाने का आग्रह किया है. मुकाबले में  संजू सैमसन की 23 गेंदों पर खेली गई तूफानी 56 रनों की पारी के बावजूद भारतीय टीम वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 3/247 के विशाल स्कोर को हासिल करने में असफल रही. कीमो पॉल ने पांच विकेट झटके, जिससे भारत की पूरी टीम 223 रनों पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मैच जीतकर पांच मैचों की इस सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया. अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में होने वाले निर्णायक मुकाबले में होगा।

'चेजिंग में सबसे ज्यादा सुधार की जरूरत'

गावस्कर ने 'जियोस्टार' से बातचीत करते हुए कहा, 'इस भारतीय टीम को सबसे पहले जिस चीज में सुधार करना है, वह है रनों का पीछा करना. बल्लेबाजी इकाई को और अधिक जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तो यह भारतीय टीम सफल नहीं हो पाएगी.' उन्होंने यह भी महसूस किया कि भारतीय टीम बल्लेबाजी के अनुकूल उन परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने में चूक गई, खासकर जब ओस ने बल्लेबाजों के लिए काम आसान कर दिया था.'

गावस्कर की बात पर  आंकड़े लगा रहे मुहर

गावस्कर की बात की पुष्टि डाटा भी कर रहा है. विंडीज  के खिलाफ चौथे मैच तक भारत ने खेले आखिरी 20 टी20 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा किया. इसमें से उसे आधों में हार का मुंह देखना पड़ा. और यह बताने के लिए काफी है कि लक्ष्य का पीछा करना इस टीम का कमजोर पहलू है. 

प्रतिद्वंद्वी
तारीख लक्ष्यभारत का स्कोरमैच का परिणाम
बनाम वेस्टइंडीज14 अक्टूबर 2026248223/8 20 ओवर में24 रन से हार
बनाम वेस्टइंडीज06 अक्टूबर 2026172175/2 18.1 ओवर में8 विकेट से जीत
बनाम अफगानिस्तान15 सितंबर 2026134138/3 16.2 ओवर में7 विकेट से जीत
बनाम अफगानिस्तान13 सितंबर 2026118120/3 15.1 ओवर में7 विकेट से जीत
बनाम जिम्बाब्वे23 जुलाई 2026141145/3 17.4 ओवर में7 विकेट से जीत
बनाम इंग्लैंड07 जुलाई 202620276 ऑल आउट 14.2 ओवर में125 रन से हार
बनाम आयरलैंड28 जून 2026155154/8 20 ओवर में1 रन से हार
बनाम आयरलैंड26 जून 2026183148 ऑल आउट 18.4 ओवर में34 रन से हार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Board Of Control For Cricket In India, Sunil Gavaskar, Cricket, India Vs West Indies 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com