विज्ञापन

MI vs CSK: 'बिल्कुल भी मंजूर नहीं', सुनील गावस्कर ने LSG के खिलाफ इस बड़ी गलती पर जसप्रीत बुमराह की लगाई क्लास

Sunil Gavaskar Angry on Jasprit Bumrah, MI vs CSK IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया. दिग्गज सुनील गावस्कर ने एक बड़ी गलती के लिए जसप्रीत बुमराह पर जमकर बरसे.

MI vs CSK: 'बिल्कुल भी मंजूर नहीं', सुनील गावस्कर ने LSG के खिलाफ इस बड़ी गलती पर जसप्रीत बुमराह की लगाई क्लास
Sunil Gavaskar Angry on Jasprit Bumrah, MI vs CSK IPL 2026:

Sunil Gavaskar Angry on Jasprit Bumrah, MI vs CSK IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2026 मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक बड़ी गलती पर जमकर लताड़ लगाई. LSG की पारी के 14वें ओवर के दौरान, हिम्मत सिंह बुमराह की एक गेंद पर चकमा खा गए और विकेट के पीछे रयान रिकेटन के हाथों कैच आउट हो गए. हालांकि, गेंदबाज की खुशी ज़्यादा देर नहीं टिकी, क्योंकि सायरन बज उठा और अंपायर ने 'नो-बॉल' का इशारा कर दिया. गावस्कर बुमराह के ऐसे अहम मौके पर क्रीज से आगे निकल जाने (ओवरस्टेपिंग) से बेहद नाराज थे और उन्होंने कहा कि बुमराह जैसे काबिल खिलाड़ी के लिए ऐसे समय में नो-बॉल डालना 'बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं' है.

कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा, "यह बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है. आप एक पेशेवर क्रिकेटर हैं. वाइड गेंदें, मैं समझ सकता हूं. लेकिन नो-बॉल नहीं."

मुंबई इंडियंस ने अपने सलामी बल्लेबाज़ों रोहित शर्मा और रयान रिकेटन की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सोमवार को एक हाई-स्कोरिंग इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया.

रोहित ने 44 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए और रिकेटन (32 गेंदों में 83 रन) के साथ मिलकर 143 रनों की सलामी साझेदारी की. इस साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के 5 विकेट पर 228 रनों के स्कोर को पार कर लिया. उन्होंने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए 6 अंकों तक पहुंच गए.

वहीं, लखनऊ की टीम 9 मैचों में सिर्फ़ 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे बनी रही. इससे पहले, अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही LSG की टीम ने आखिरकार कुछ दम दिखाया, जब निकोलस पूरन ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा. उनकी इस पारी की बदौलत ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम 5 विकेट पर 228 रनों के स्कोर तक पहुंच गई.

LSG की पारी में पूरन ने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 44 रनों का योगदान दिया. यह इस सीज़न के उनके नौवें मैच में बल्लेबाज़ी का एक काफी बेहतर प्रदर्शन था. हालांकि, कप्तान पंत का संघर्ष जारी रहा. इस निराशाजनक सीजन में वह सिर्फ़ 15 रन ही बना पाए. इसके बाद एडेन मार्करम (31 रन, नाबाद) और हिम्मत सिंह (40 रन, नाबाद) ने पारी को अंतिम गति प्रदान की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com