एशियन गेम्स में सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर भी होंगी. इंग्लैंड में उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन जिम्बाब्वे में उन्होंने दो हाफ-सेंचुरी लगाईं. सुनील गावस्कर चाहते हैं कि इस शानदार युवा खिलाड़ी पर भरोसा बनाए रखा जाए क्योंकि उनमें मैच का पासा पलटने की काबिलियत . गावस्कर ने टेलीग्राम में लिखे अपने कॉलम में लिखा, "देखिए, टी-20 क्रिकेट में आप किसी भी बल्लेबाज़ से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं कर सकते. यह किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है. लेकिन वह ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो शायद 10 पारियों में से तीन-चार मैच अपनी तूफानी पारी से जिता सकते हैं. और बाकी मैचों में भी, भले ही वह 50 से ज़्यादा रन न बनाएं, लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत जरूर दिलाएंगे.
पूर्व भारतीय दिग्गज ने आगे लिखा, "हो सकता है कि वह डेढ़ ओवर में 25 रन बना दें और टीम को शुरुआती चार-पांच ओवरों में 45 रन की शुरुआत दिला दें. इसलिए, हमें उनके साथ थोड़ा सब्र रखना होगा. वह अभी सिर्फ 15 साल के हैं. जैसे-जैसे वह और ज़्यादा खेलेंगे, उन्हें और अनुभव मिलेगा. मुझे लगता है कि वह उस अनुभव का फायदा उठाएंगे क्योंकि उनसे हुई थोड़ी-बहुत बातचीत से वह बहुत समझदार क्रिकेटर लगते हैं, जो तेजी से सीखते हैं."
पूर्व कप्तान ने आगे ये भी लिखा है कि, "हमने यह 2025 से 2026 के बीच देखा.. अगर 2025 में वह मुख्य रूप से स्ट्रेट और ऑन-साइड पर शॉट खेलने वाले बल्लेबाज थे, तो आईपीएल 2026 में वह लॉन्ग-ऑफ और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट खेल रहे थे, और डीप कवर और डीप पॉइंट पर कट करके छक्के लगा रहे थे. यानी वह एक कदम और आगे बढ़ गए थे. हमें थोड़ा और सब्र रखने की जरूरत है"
पूर्व कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "पावरप्ले ओवरों में भारतीय टॉप-ऑर्डर के आक्रामक अंदाज में भी ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते, मुझे लगता है कि यह स्थिति और विरोधी टीम पर भी निर्भर करता है, लेकिन मेरा मानना है कि भारतीय बल्लेबाजी बहुत शानदार है... हमारे पास छठे और सातवें नंबर पर ऐसे खिलाड़ी हैं. जो 140/150 के स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह देखने लायक चीज होगी."
ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, ईशान किशन बने नंबर-1
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें- ईशान किशन नंबर 2, यशस्वी जायसवाल नंबर 3, दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 8 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं