Stuart Broad on Shubman Gill : भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने सवाल खड़े कर दिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लंबी पारियों में गिल की फ़िटनेस की समस्याओं के बारे में बात करते हुए, ब्रॉड ने 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' YouTube चैनल पर कहा, "हर बार जब वह 70 रन बनाते हैं, तो उन्हें ऐंठन होने लगती है, दोनों पारियों में उन्होंने अपनी लय खो दी."
"जब वह बैटिंग कर रहे हों, तो आप उनसे ज्यादा बात नहीं करते. श्रेयस अय्यर ने ही मुझे बताया था कि उन्हें पहले वनडे में ऐंठन हुई थी. मुझे हैरानी हुई क्योंकि यह इंग्लैंड है और यहां अहमदाबाद जैसी 40 डिग्री गर्मी नहीं है, जिसमें उन्हें बैटिंग करने की आदत है. मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा था. हो सकता है कि उन्हें कोई अंदरूनी चोट हो।. लेकिन शायद इसी वजह से उनकी रफ्तार धीमी हो गई और वह लॉर्ड्स में अहम समय पर आउट हो गए. "

"उनके वनडे आंकड़े जबरदस्त हैं" - स्टुअर्ट ब्रॉड ने की शुभमन गिल की तारीफ
"उनके वनडे आंकड़े जबरदस्त हैं, मुझे याद है जब बर्मिंघम में स्क्रीन पर गिल का रिकॉर्ड पहली बार दिखा और उनका औसत लगभग 60 था. उसे पढ़ने से पहले मुझे लगभग दोबारा चेक करना पड़ा.और यह औसत सिर्फ 10 मैचों का नहीं है, जो कि अविश्वसनीय है."
आईसीसी वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल का धमाका
आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के काफी करीब आ गए हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को भी काफी फायदा हुआ है. आईसीसी की ताजा रैकिंग में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेरिल मिशेल 802 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं। गिल और मिशेल की रेटिंग में सिर्फ एक अंक का अंतर है. विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं, जबकि लॉर्ड्स में हाल ही में 138 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे T20 सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी का करियर दांव पर ! टीम से बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम, 6 खिलाड़ियों को किया स्क्वॉड से बाहर
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, पहले बल्लेबाज बनेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं