विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी से भिड़ने वाले खिलाड़ी पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया एक्शन- रिपोर्ट

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सोमवार को हुए मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलम्बगे के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक्शन लिया है.

वैभव सूर्यवंशी से भिड़ने वाले खिलाड़ी पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया एक्शन- रिपोर्ट
Sri Lanka Cricket Took Action on Vishen Halambage

सोमवार को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दाबुंला में हुए मुकाबले के बाद जो तस्वीरें सामने आई, उसने तमाम क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलम्बगे के बीच मैच के बाद झड़प हुई थी. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि सूर्यांश और वैभव को श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पवेलियन लौटते समय क्या कहा, जिससे भारतीय खिलाड़ी भड़के थे. वहीं अब इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में वैभव से भिड़ने वाले विशेन हलम्बगे के खिलाफ एक्शन लिया है. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने झड़प में शामिल खिलाड़ियों पर शिकंजा कस दिया है. मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने इस विवाद में शामिल कई खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया है. सजा पाने वाले प्रमुख लोगों में विशेन हलंबगे भी शामिल हैं.

दावा है कि हालंबगे ने सूर्यवंशी को उकसाने में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस मामले में मज़ेदार बात यह है कि निरोशन डिकवेला, जिन्होंने मामले को शांत किया था, उन पर भी जुर्माना लगाया है. हालांकि, उन्हें किसी और गलती की सजा दी गई है. डिकवेला के उल्लंघन का सही नेचर साफ़ नहीं है. हालांकि, किस खिलाड़ी को क्या सजा ही गई है, इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है.

अभी यह साफ़ नहीं है कि सजा पाने वाले खिलाड़ियों में क्या वैभव सूर्यवंशी का भी नाम है या नहीं. इस मामले में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि बोर्ड वैभव पर कोई एक्शन नहीं लेगी. 

जिन खिलाड़ियों को सजा दी गई है, उसके लिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई थी. मैच रेफरी जयप्रगाश ने ऑन-फील्ड अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर सज़ा लगाई. वहीं कई श्रीलंकाई क्रिकेटर सोमवार की हुई घटना के बाद दुखी है. निराशा सिर्फ घटना को लेकर नहीं है, बल्कि इस बात को लेकर भी है कि भारतीय और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच यह विवाद श्रीलंका की ज़मीन पर हुआ.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनल मेस्सी के निशाने पर होंगे ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: मेस्सी का आखिरी मिशन: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की पहली परीक्षा, कब और कहां देखे पाएंगे लाइव, तमाम डिटेल

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Vishen Sasmith Halambage, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com