विज्ञापन

'श्रीलंकाई खिलाड़ियों' ने वैभव सूर्यवंशी से जताया अफसोस, पहले ही मैच से पीछे लगा था यह खिलाड़ी- रिपोर्ट

विसेन हलम्बगे पहले ही मैच से वैभव सूर्यवंशी के पीछे पड़े हुए थे. सोमवार को मैच के दौरान भी उनकी और वैभव के बीच झड़प हुई थी.

'श्रीलंकाई खिलाड़ियों' ने वैभव सूर्यवंशी से जताया अफसोस, पहले ही मैच से पीछे लगा था यह खिलाड़ी- रिपोर्ट
Vaibhav Sooryavanshi Fight Sri Lanka Players Regret over incident

सोमवार को दांबुला से जो तस्वीरें आई, उसने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की हुई झड़प ने कई सवाल खड़े किए. तस्वीर अभी तक साफ नहीं है कि आखिर किस बात से वैभव भड़के थे, लेकिन घटना के जो वीडियो सामने आए उससे साफ लगा कि झड़प वैभव से नहीं हुई थी, बल्कि श्रीलंका के खिलाड़ियों ने सूर्यांश को उकसावे वाले शब्द कहे थे और बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने साथी खिलाड़ी के सपोर्ट में कूद पड़ा था. हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा है कि कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सूर्यवंशी से बात की है और इस घटना को लेकर अफसोस जताया है. 

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जताया अफसोस

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी से कुछ सीनियर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बात की है और इस घटना पर दुख जताया है. यह खिलाड़ी ट्राई-सीरीज़ के लिए श्रीलंका A टीम का हिस्सा नहीं हैं. इनमें से अधिकतर खिलाड़ी सूर्यवंशी के साथ आईपीएल में खेले थे. इससे पहले सोमवार को आई रिपोर्ट्स में दावा हुआ था कि श्रीलंका ए टीम के कुछ सदस्यों का मानना ​​था कि श्रीलंकाई कैंप को भारतीय टीम से माफ़ी मांगनी चाहिए. माफ़ी मांगी गई है या नहीं, यह अभी साफ़ नहीं है, लेकिन यह साफ़ है कि सोमवार शाम को दांबुला में मैच के बाद जिस तरह से घटनाएं हुईं, उससे श्रीलंकाई टीम के कई लोग नाखुश थे.

पहले ही मैच से पीछे पड़े थे विसेन हलम्बगे

इस पूरे विवाद के केंद्र में विसेन हलम्बगे हैं, जो ट्राई सीरीज के पहले ही मैच से वैभव के पीछे पड़े थे. हलम्बगे की कोशिश सूर्यवंशी को परेशान करने की थी और इसके लिए छींटाकशी हुई. हलम्बगे पहले मैच में भी भारतीय ओपनर को बार-बार स्लेजिंग कर रहे थे और सोमवार के मैच में भी उन्होंने यह जारी रखा था.  सूर्यवंशी जब सुपर ओवर में ओपनिंग करने आए थे तब भी हलम्बगे की स्लेजिंग जारी रही. दावा है कि हलम्बेज ने भारतीय बैटर से कहा था,"घर जाओ, यह आईपीएल नहीं है."

तीखी बहस और हाथापाई की आई नौबत

सुपर ओवर में श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की हार के बाद ट्राई सीरीज का मैच खराब माहौल में खत्म हुआ जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मेजबान टीम के एक खिलाड़ी के साथ तीखी बहस हुई और बात लगभग हाथापाई तक पहुंच गई. सुपर ओवर में भारत ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन तेज गेंदबाज कुगाथस मथुलन के खिलाफ टीम नौ रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मैच हार गई.

सूर्यवंशी ने मथुलन की आखिरी तीन गेंद का सामना किया और एक बाउंड्री सहित सिर्फ छह रन बनाए. मैच खत्म होने के बाद जब सूर्यवंशी और उनके साथी सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट रहे थे तो श्रीलंकाई टीम ने कुछ ज्यादा ही जोश में जश्न मनाया.

हालांकि टीवी कैमरों ने सूर्यवंशी को गुस्से में मथुलन की ओर बढ़ते हुए कैद किया और उनके साथी खिलाड़ी विशेन हलम्बेज बीच-बचाव के लिए आ गए. इसकी वजह शायद वह बात थी जो गेंदबाज ने 15 साल के खिलाड़ी को तीन गेंद पर सफलतापूर्वक रोकने के बाद कही थी. सूर्यवंशी को क्षेत्ररक्षक को धक्का देते देखा गया और क्षेत्ररक्षक ने भी उनकी तरफ बढ़ने की कोशिश की.  श्रीलंका के सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया जिससे कि मामला हाथ से नहीं निकले.

यह भी पढ़ें: मेस्सी का आखिरी मिशन: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की पहली परीक्षा, कब और कहां देखे पाएंगे लाइव, तमाम डिटेल

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनल मेस्सी के निशाने पर होंगे ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Vishen Sasmith Halambage, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com