SRH vs RCB IPL 2026, Virat Kohli Mega Record: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम किया. यह बेंगलुरु के लिए विराट का 281वां मुकाबला रहा और इस मैच के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने के मामले में पीछे छोड़ दिया. कोहली अब आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हो गए हैं. साल 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से कोहली सिर्फ बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 9218 रन बनाए हैं. 9 शतक लगाए हैं.
आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबले खेलने के मामले में अब कोहली किंग हो गए हैं. उनके बाद लिस्ट में अगला नाम रोहित शर्मा का है. रोहित ने 280 मैच खेले हैं. हालांकि, रोहित इस सीजन चोट के चलते कुछ मैच से बाहर रहे थे. अगर वह इन मैचों में खेलते को कोहली उनसे आगे नहीं निकल पाते.
जबकि तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं. धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं. धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं. जबकि रवींद्र जडेजा ने 265 मैच खेले हैं. इसके बाद लिस्ट में अगला नाम दिनेश कार्तिक का है. जिन्होंने 257 मैच खेले हैं. इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 250 से अधिक मैच नहीं खेला है.
क्या वैभव सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे ये मेगा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 साल की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू कर चुके हैं. मौजूदा सीजन में उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. वैभव अगर ऐसे ही खेलते रहे तो वह एक दिन विराट का यह रिकॉर्ड तोड़ जरूर सकते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें कम से कम 19 सीजन खेलना होगा. मौजूदा समय में आईपीएल के एक सीजन में फ्रेंचाइजी 14 मैच खेलती हैं. वैभव अभी तक 20 मैच खेल चुके हैं और कोहली से आगे निकलने के लिए उन्हें अगले 19 सीजन तक ऐसे ही खेलते जाना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं