विज्ञापन

प्रचंड गर्मी के बीच दिल्‍ली के कई इलाकों में बारिश, एनसीआर में भी छाए बादल

Delhi NCR Rain: दिल्‍ली में कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, बिजली कड़ रही है. कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश भी हुई है, जिससे हवा ठंडी हो गई है. नोएड में भी आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं.

प्रचंड गर्मी के बीच दिल्‍ली के कई इलाकों में बारिश, एनसीआर में भी छाए बादल
  • दिल्ली एनसीआर में कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हुआ है
  • पिछले कई दिनों से दिल्ली और उत्तर भारत में भीषण गर्मी के कारण लू के थपेड़े जारी थे जो अब थोड़ी राहत मिली है
  • मौसम विभाग ने 28 मई तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है और तापमान अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

Delhi NCR Rain Updates: कई दिनों से चिलचिलाती धूप और लू थपेड़ों के बाद आज दिल्‍ली एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है. दिल्‍ली में कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, बिजली कड़ रही है. कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश भी हुई है, जिससे हवा ठंडी हो गई है. नोएड में भी आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के बीच ये बारिश बड़ी राहत से कम नहीं है. पिछले कुछ दिनों से दिल्‍ली एनसीआर समेत उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है.

दिल्‍ली का मौसम हुआ सुहावना 

कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद, दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है. फिरोजशाह रोड पर बारिश होने के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया. बता दें कि कनॉट प्‍लेस, दिल्‍ली गेट, पहाड़ गंज, करोल बाग, कश्‍मीरी गेट आदि इलाकों में बारिश हुई है और अब भी आसमान में बादल छाए हुए हैं.  

नोएडा में भी छाए बादल 
 

दिल्‍ली में कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी भी चल रही है. मौसम में ये बदलाव देख दिल्‍लीवालों ने कुछ राहत की सांस ली है, जो पिछले कुछ दिनों से 44 डिग्री का टॉर्चर झेल रहे थे. इधर नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदल गया है. धूप नहीं है और आसमान में बादल छाए नजर आ रहे हैं. हालांकि, बारिश तो अभी नहीं हुई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ ही देर में यहां भी राहत की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली एनसीआर के लोगों को ज्‍यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि ये राहत बेहद थोड़े समय के लिए है. आईएमडी ने 28 मई तक दिल्ली में लू की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्‍ली के लिए आईएमडी ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.  साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया है.

Latest and Breaking News on NDTV


मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली वाले विस्तृत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लू चलने जैसी परिस्थितियां रहीं, जबकि राजधानी का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा. हालांकि, दिल्ली के प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक और पिछले दिन की तुलना में 0.3 डिग्री कम था.

ये भी पढ़ें :- भारी बारिश ने रोक दी रफ्तार, मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर महाजाम, रेंगती दिखी गाड़ियां, VIDEO

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Delhi NCR Rain News, Noida Weather Updates, Delhi Heat Wave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com