SRH v KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतिश राणा (Nitish Rana) और राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) टी20 मैच में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ छह विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया. राणा ने 56 गेंद में 80 रन बनाये जिसमें नौ चौके और चार छक्के जड़े थे जबकि त्रिपाठी ने 29 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से 53 रन की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद के लिये मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो दो विकेट चटकाये. केकेआर की पारी में राणा ने शानदार बल्लेबाजी की और 80 रन बनाकर आउट हुए.
SRH v KKR: नितीश राणा ने खेली तूफानी पारी, अर्धशतक जमाने पर 'अनोखा' इशारा करके मनाया जश्न
लेकिन आखिरी समय में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 9 गेंद पर 22 रन बनाकर टीम के स्कोर को 187 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. कार्तिक ने अपनी छोटी लेकिन यादगार पारी में 2 चौके और एक छक्का जमाया. खासकर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की गेंद पर कार्तिक ने बैठ कर जो छक्का जमाया उसने महफिल लूट ली.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Sweeping a fast bowler for a six pic.twitter.com/7RhYMiIs36
— Maara (@QuickWristSpin) April 11, 2021
कार्तिक का यह छक्का इतना कमाल का था कि कमेंटेटर भी इसकी बराई करते दिखे. केकेआर की पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर कार्तकि ने भुवी की गेंद पर बैठकर स्वायर लेग की तऱफ गगनचुंबी छक्का जमाया. कार्तिक के छक्के को देखकर भुवी भी हैरान रह गए.
आईपीएल 2021 के तीसरे मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. शुबमन गिल और राणा ने धुआंधार पारी की शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की., इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने राणा के साथ मिलकर केकेआऱ की पारी को संभाला, राहुल त्रिपाठी ने अपने आईपीएल करियर में 1000 रन भी पूरे कर लिए, वो ऐसा करने वाले 41वें बल्लेबाज बने हैं.
विकेटकीपर ने गलत तरीके से किया स्टंप, मच गया बवाल, माइकल वॉन बोले- 'गलत हुआ..'देेखें Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं