काउंटी चैम्पियनशिप में (County Championship) लीसेस्टरशायर और हैम्पशायर के बीच मैच (Leicestershire and Hampshire) के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. दरअसल मैच के दौरान हैम्पशायर के विकेटकीपर लुईस मैकमैनस (Hampshire wicket-keeper Lewis McManus) ने लीसेस्टरशायर के ओपनर हसन आजाद (Hasan Azad) को अजीब तरीके से स्टंप आउट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स स्टंप करने के तरीके पर सवाल उठाने लगे. हुआ ये कि विकेटकीपर मैकमैनस ने स्टंपिंग की तो जरूर लेकिन जिस हाथ से उन्होंने बेल्स को गिराया उस हाथ में गेंद नहीं थी बल्कि दूसरे हाथ में थे.
KKR से मैच से पहले राशिद खान ने कहा हैदराबाद जीतेगी, तो बेन कटिंग की बीवी ने दिया ऐसा जवाब
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऐसे में फैन्स और क्रिकेट पंडित बल्लेबाज को आउट दिए जाने पर सोशल मीडिया पर अपनी राय लिखते नजर आए. टीवी रिप्ले में भी साफ दिखा कि स्टंपिंग करते समय गेंद विकेटकीपर के दूसरे हाथ में थी. इंग्लिश क्रिकेट के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'यह बहुत खराब है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह एक सबक है, सभी काउंटी गेम अब स्ट्रीम किए जाएंगे ताकि आप किसी भी ऐसी चीज़ से दूर नहीं रह पाएं.'
Stumped with the ball in the wrong hand... pic.twitter.com/qQ3HStUeH2
— The Googly Cricket (@officialgoogly) April 10, 2021
क्रिकेट के नियमानुसार बल्लेबाज को स्टंप आउट तभी दिया जाएगा जब विकेटकीपर उसी हाथ या हाथ से बेल्स को उखाड़ेगा जिस हाथ में गेंद हो, या फिर दोनों हाथ में गेंद लेकर स्टंप को गिराए. लेकिन हैम्पशायर के विकेटकीपर मैकमैनस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया और फिर भी स्टंपिंग की अपील की और आजाद का विकेट गिरा, जिन्होंने 77 गेंदों में 18 रन बनाकर मैच में कड़ा संघर्ष दिखाया.
Very poor this but I hope it's a lesson to him ... All county games are now streamed so you can't get away with anything ... https://t.co/imXxtvKTKu
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 11, 2021
इस घटना के तुरंत बाद, लीसेस्टरशायर के मुख्य कोच पॉल निक्सन ने मैच रेफरी स्टुअर्ट कमिंग्स के साथ चर्चा की और अपनी निराशा व्यक्त की.
काउंटी की ओर से रविवार को एक बयान जारी किया गया कि इस मामले को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से बात हो रही है और घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है.
T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीम, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लीसेस्टरशायर, सीईओ सीन जार्विस ने कहा कि "बेहद निराशाजनक", जिसका खेल में कोई स्थान नहीं है क्योंकि ऐसी घटना विवाद को जन्म देती है. हैम्पशायर द्वारा प्रदर्शित व्यवहार बेहद निराशाजनक था और इसका इस खेल में कोई स्थान नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं