विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

अॉस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में स्पिनर निभा सकते हैं अहम भूमिका, चहल बोले-किसी भी हालत में गेंद डालने को तैयार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली अगली वनडे सीरीज़ में स्पिनर्स का रोल अहम हो सकता है.

अॉस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में स्पिनर निभा सकते हैं अहम भूमिका, चहल बोले-किसी भी हालत में गेंद डालने को तैयार
एक मैच में विकेट लेने के बाद जश्न मनाते युज़्वेंद्र चहल.
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में स्पिनरों का अहम रोल
  • भारतीय स्पिनरों के पास कुल 50 मैचों का भी अनुभव नहीं
  • भारतीय स्पिनरों के हौसलों में नहीं दिखती कोई कमी
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली अगली वनडे सीरीज़ में स्पिनरों का रोल अहम हो सकता है. हालांकि भारतीय स्पिनरों के पास कुल मिलाकर 50 मैचों का भी अनुभव नहीं है. इन्होंने कुल मिलाकर 100 विकेट भी नहीं झटके हैं. लेकिन उनके हौसलों में कोई कमी नहीं दिखती. अगली सीरीज़ से पहले भारतीय स्पिनर्स अपनी तैयारी को लेकर भी आश्वस्त दिख रहे हैं. 27 साल के हरियाणा के युज़्वेंद्र कहते हैं, 'मुझे अब पारी में कभी भी किसी भी हालात में गेंद डालने को लेकर पूरा आत्मविश्वास है. चाहे यह टी-20 मैच का पहला ओवर हो या वनडे मैच का 50वां ओवर. मैं हर हाल में गेंद डालने को तैयार हूं. मैं यह भी ज़रूर कहूंगा कि मुझे खुद पर तो भरोसा है ही कोहली भाई और माही भाई जैसे सीनियर्स हम जैसे युवाओं का काम आसान बना देते हैं.' 

यह भी पढ़ें : अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाजी ने खेली तूफानी पारी, टीम इंडिया को ढूंढनी होगी काट

बड़ें दावें से बच रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
वनडे रैंकिंग में भले ही ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर की भारतीय टीम से एक पायदान ऊपर हो, लेकिन भारतीय पिचों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल फ़िलहाल आसान नहीं दिखती. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भारत के ख़िलाफ़ बड़े दावे से बच रहे हैं. कप्तान स्मिथ कहते हैं, 'वनडे फॉर्मेट में हमारी टीम अच्छा खेल रही है. टेस्ट में हम सीख रहे हैं. हम बांग्लादेश की चुनौतीपूर्ण सीरीज़ के बाद वापस लौटे हैं. खिलाड़ी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद करता हूं कि वह ऐसा करते रहेंगे. यहां वनडे विकेट के बारे में हमें पता नहीं है. लेकिन हमें इंतज़ार करना होगा और हालात के मुताबिक खुद को ढालना होगा.'

VIDEO: नंबर-1 रैंकिंग पर दोनों टीमों का दाव
आर. अश्विन और जडेजा को टीम में जगह नहीं​
हफ़्ते भर से कम वक्त में शुरू होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ को लेकर भारतीय फ़ैन्स के साथ दुनिया भर के जानकारों की नज़र है. बड़ी बात यह है कि इस सीरीज़ में भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर्स आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है. जिन तीन स्पेशलिस्ट स्पिनर्स को जगह मिली है वह आत्मविश्वास से लबरेज हैं. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहले तीन वनडे के लिए दो बाएं हाथ के स्पिनर्स कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के अलावा युज़्वेन्द्र चहल 16 सदस्यों वाली टीम का हिस्सा हैं. 
 
kuldeep yadav indvswi
एक मैच के दौरान गेंदबाजी करते कुलदीप यादव

युजवेंद्र चहल और कुलदीप दोनों ने ही टीम इंडिया के लिए सात-सात वनडे खेले हैं और दोनों ही एक समान 11-11 विकेट लेने में सफल रहे हैं. 34 वनडे में 41 विकेट हासिल करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल स्पिन तिकड़ी के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ हैं. पिछले श्रीलंकाई दौरे पर अक्षर ने 4 वनडे मैचों में 6 विकेट चटकाए थे. वहीं युज़्वेंद्र ने 4 मैचों में 5 और कुलदीप ने 2 मैचों में 3 विकेट हासिल किए. मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम लेग स्पिनर एडम ज़ंपा के साथ बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ एश्टन एगर और शायद ग्लेन मैक्सवेल को भारतीय स्पिनरों के काट के तौर पर इस्तेमाल करने की सोच रही है. 
akshar patel
भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल.

बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के ख़िलाफ़ चेन्नई में खेले गए अभ्यास मैच में कंगारू टीम के लिए एश्टन एगर ने 4 और ज़ंपा ने 1 विकेट लेकर अपना दम भी दिखाया है. लेकिन पार्ट टाइम और हुनरमंद स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के साथ टीम इंडिया के तूफ़ान को रोक पाने का मेहमान कंगारू टीम कितना जज़्बा दिखा पाती है फ़ैन्स इसका बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuzvendra Chahal, Ind V Aus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com