South Africa vs India, 3rd Test Day 2: केपटाउन (Cape Town) में दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 17 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. कोहली ने 39 गेंद पर 14 रन तो वहीं पुजारा ने 31 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं. जेनसेन और रबाडा को अबतक 1-1 विकेट मिला है.इससे पहले साउथ अफ्रीका की पारी 210 रन पर आउट हो गई. भारत ने साउथ अफ्रीका पर 13 रन की बढ़त बनाई है. भारत की ओर से बुमराह ने 5 और शमी, यादव ने 2-2 विकेट लिए. साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन पीटरसन ने बनाए. पीटरसन ने 72 रन की पारी खेली.
With a lead of 70, India may be marginally ahead. That is about all. The good thing is that Kohli is looking really good. Tomorrow, once again, Rabada vs Kohli will be the show-stopper
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 12, 2022
BOOM BOOM
— BCCI (@BCCI) January 12, 2022
7th 5-wkt haul in Test cricket for @Jaspritbumrah93 #TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/CYhZD86JsY
इससे पहले भारत की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई थी. भारत की ओर से कोहली ने 79 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया था, खासकर कागिसो रबाडा ने कहर बरपाते हुए 4 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे थे. मार्को जेनसन ने भी 3 विकेट लिए थे. भारतीय टीम केपटाउन में अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है.
SA vs IND: विराट कोहली ने पूरा किया 'शतक', ऐसा कमाल करने वाले भारत के छठे खिलाड़़ी बने
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव
South Africa vs India, 3rd Test Day 2 Live Cricket Score updates from Newlands, Cape Town
First Class Cricket और Test Match Cricket में क्या अंतर होता है.