क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को आईसीसी की तरफ से खास सम्मान मिलने जा रहा है. TOI के सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट में दादा के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें बोर्ड की तरफ से आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. जिसके बाद से हर किसी की नजरें उनकी ऊपर टिकी हुई है. कुछ लोगों के ये भी सवाल हैं कि आखिर ये आईसीसी हॉल ऑफ फेम होता क्या है? यहीं नहीं कुछ क्रिकेट प्रेमियों के ये भी सवाल हैं कि दादा से पहले इस विशेष उपलब्धि को अब तक किन-किन भारतीय दिग्गजों ने हासिल की है. अगर आपके भी यही सवाल हैं तो आपके सारे सवालों का जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
क्या होता है आईसीसी हॉल ऑफ फेम?
आईसीसी हॉल ऑफ फेम साल 2009 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से क्रिकेटरों के लिए जारी किया गया एक खास सम्मान है. जिसके तहत बोर्ड क्रिकेट के मैदान में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायरों और प्रशासकों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करता है.
शुरुआती चरण में 55 खिलाड़ियों को किया गया था शामिल
बोर्ड की तरफ से शुरुआती चरण में 55 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था. उसके बाद से बोर्ड लगातार प्रत्येक साल महानतम खिलाड़ियों का चुनाव करता आ रहा है और उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सम्मानित किया जा रहा है.
भारत की तरफ से आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले खिलाड़ी
भारत की तरफ से अब तक कुल 11 खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. जिसमें नौ पुरुष, जबकि दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं. पुरुष खिलाड़ियों में कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विनू मांकड़, वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है. वहीं महिला खिलाड़ियों में डायना एडुल्जी और नीतू डेविड ने विशेष उपलब्धि हासिल की है.
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय पुरुष खिलाड़ी
बिशन सिंह बेदी - 2009
कपिल देव - 2009
सुनील गावस्कर - 2009
अनिल कुंबले - 2015
राहुल द्रविड़ - 2018
सचिन तेंदुलकर - 2019
विनू मांकड़ - 2021
वीरेंद्र सहवाग - 2023
महेंद्र सिंह धोनी - 2025
महिला खिलाड़ी:
डायना एडुल्जी - 2023
नीतू डेविड - 2024
सौरव गांगुली का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें सौरव गांगुली के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो वह देश के लिए 1992 से 2008 के बीच कुल 421 मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां वह 485 पारियों में 41.42 की औसत से 18433 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 38 शतक और 106 अर्धशतक शामिल है. 239 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी रही.
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: संजू सैमसन क्यों हुए बाहर और वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, कोच गौतम गंभीर ने बता दी वो बड़ी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं