विज्ञापन

सौरव गांगुली की सलाह को कीवी स्पिनर ने खारिज किया, टीम इंडिया को दी यह सलाह

वेलिंगटन टेस्ट जब ड्रा छूटा था, तो गांगुली ने सीधा सवाल किया था कि मानव सुथार और कुलदीप यादव कहां हैं? लेकिन भारतीय मूल के और कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी प्रमाण के साथ कुछ और ही कह रहे हैं

सौरव गांगुली की सलाह को कीवी स्पिनर ने खारिज किया, टीम इंडिया को दी यह सलाह
Ind vs NZ 2nd Test: सौरव गांगुली की राय के उलट न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने का विचार अलग ही है
source: X

वेलिगंटन में न्यूजीलैंड के साथ कुछ दिन पहले पहला टेस्ट ड्रॉ में तब्दील हुआ, तो इसके लिए पिच पर ठीकरा फोड़ा गया. लेकिन इससे पहले फाइनल XI के चयन के लिए गंभीर और गिल सभी के निशाने पर थे. पूर्व कप्तान  सौरव गांगुली ने तो यहां तक कहा दिया था कि पिच तेज भी हो, तो भी एक विशुद्ध स्पिनर टीम में होना चाहिए था. कुलदीप यादव को XI में होना चाहिए था, लेकिन गांगुली के इस सुझाव को न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने खारिज कर दिया है. अब वह अपने देश की पिचों को ज्यादा समझते हैं, तो उनकी बात को हल्के में भी नहीं लिया जा सकता.    न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हेडिग्ल ओवल में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट में कुलदीप को खिलाने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि ओवल में पिछले 10 सालों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने केवल छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है.

यह भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च की पिच की नेचर हुई साफ, गौतम का 'गंभीर' इशारा, यह बड़ा दांव चलने को तैयार

यह भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च में किसकी खुलेगी किस्मत? गुरनूर बरार, सिराज और प्रसिद्ध पर बड़ा फैसला करीब

भारत ने कुलदीप को टेस्ट शृंखला शुरू होने से पहले ही स्वदेश भेज दिया था. खुद कलाई के स्पिनर सोढ़ी ने स्वीकार किया कि भावनात्मक दृष्टिकोण से यह निराशाजनक था, लेकिन क्राइस्टचर्च के आंकड़ों को देखते हुए यह फैसला सही लगता है. लेकिन इसके बावजूद गांगुली ने किसी एक स्पिनर को रखने की बात कही थी. उन्होंने  सवाल उठाते हुए कहा था कि मानव सुथार और कुलदीप यादव कहां हैं? बहरहाल, सोढ़ी ने कहा,‘मुझे कुलदीप यादव की गेंदबाजी बेहद पसंद है. उन्हें खेलते देखना अद्भुत रहा है. मैंने उनके खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में या शायद टूर्नामेंट से पहले की किसी श्रृंखला में खेला था और हमेशा उनकी प्रगति पर नजर रखी है. वह एक असाधारण स्पिन गेंदबाज हैं,' इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि कहा कि हेडिग्ले ओवल स्पिनरों के लिए मुश्किल मैदान रहा है जिससे कि टीम विशेषज्ञ स्पिनर को अंतिम एकादश में रखने से परहेज करती हैं.

उन्होंने कहा, ‘अगर न्यूजीलैंड के नजरिए से देखें तो पिछले 10 वर्षों में हेडिग्ले ओवल में टेस्ट क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों ने केवल छह विकेट लिए गए हैं. इसलिए मैं यह समझ सकता हूं कि चयनकर्ताओं ने उंगली के स्पिनर को चुना जो बल्लेबाजी भी कर सकता है.' सोढ़ी ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि इस तरह की परिस्थितियों में कुलदीप का वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों से मुकाबला हैं, जिनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 40 या उससे भी अधिक है.. चयन के नजरिए से तो मैं इसे समझ सकता हूं, लेकिन अगर भावनात्मक नजरिए से देखें तो यह निराशाजनक है.' सोढ़ी को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पिच से शुरू में मिलने वाली मदद का पूरा फायदा उठाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा विकेट रहा है जिसमें विशेषकर टेस्ट मैच के शुरू में थोड़ी अधिक सीम और उछाल होती है. इस विकेट पर शुरू में मिल रही मदद का फायदा उठाना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि हाल में हमने देखा है कि टेस्ट मैच के अंतिम चरण में यह काफी हद तक सपाट हो जाता है.' सोढ़ी ने पिछले साल इसी मैदान पर वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच ड्रॉ हुए टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए बताया कि खेल आगे बढ़ने के साथ यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार जब हमने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला था, तो वह ड्रॉ रहा था। उन्होंने टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने के लिए काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी की थी. इससे पता चलता है कि मैच के अंतिम दिनों में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/27/2026 Nzin11272026271657, Sourav Ganguly, Inderbir Singh Sodhi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com