Piyush Chawla All Time India ODI Playing XI: हाल के दिनों में देश के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. इसी कड़ी में टीम इंडिया के वरिष्ठ स्पिनर पीयूष चावला ने भी भारत के पूर्व धुरंधरों और मौजूदा स्टार को मिलाकर अपनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. यहां उन्होंने कई दिग्गज क्रिकेटरों को अपनी टीम में जगह दी है. इसके अलावा कई स्टार क्रिकेटरों को नजरअंदाज किया है, जो इस प्रकार है-
पीयूष चावला की टीम में चुने गए स्टार क्रिकेटर
35 वर्षीय स्पिनर ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का चुनाव किया है. इसके अलावा तीसरे क्रम पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को रखा है. चावला का यह चुनाव थोड़ा अटपटा नजर आता है. क्योंकि सहवाग भारतीय टीम के लिए अक्सर पारी का आगाज करते हुए नाजर आए थे. ऐसे में उन्हें वन डाउन पर रखना सोच से थोड़ा परे है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
चावला ने मध्यक्रम में दिया इन धुरंधरों को मौका
35 वर्षीय चावला ने अपनी टीम में मध्यक्रम की कमान सहवाग के साथ-साथ विराट कोहली, युवराज सिंह और एमएस धोनी के कंधो पर रखी है. इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव को अपनी टीम में शामिल किया है. आपको बता दें कपिल की अगुवाई में भारतीय टीम साल 1983 में वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमा चुकी है.
चावला की टीम में ये चौकड़ी गेंदबाज
पीयूष चावला ने अपनी टीम में 4 पेशेवर गेंदबाजों को शामिल किया है. जिसमें स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के कंधो पर रखी है, जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह और जहीर खान का चुनाव किया है.
इन दिग्गजों को नहीं मिला मिला
पीयूष चावला ने अपनी टीम में जहां एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है. वहीं कुछ स्टार क्रिकेटरों को नजरअंदाज भी किया है. जिसमें गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं.
बता दें क्रिकेट जगत में राहुल द्रविड़ जहां भारतीय 'दीवार' नाम से मशहूर हैं. वहीं क्रिकेट प्रेमी सौरव गांगुली को प्यार से 'दादा' कहकर बुलाते हैं.
पीयूष चावला की तरफ से चुनी गई ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह और जहीर खान.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं