विज्ञापन

स्मृति मंधाना का धमाका, लॉर्ड्स में उतरते ही कर दिया कमाल, महिला क्रिकेट में तो छा गईं

स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर 300 मुकाबले खेलने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर और कुल मिलाकर 12वीं खिलाड़ी बन गई हैं.

स्मृति मंधाना का धमाका, लॉर्ड्स में उतरते ही कर दिया कमाल, महिला क्रिकेट में तो छा गईं
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले का आगाज हो चुका है. देश की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने पहले ही दिन मैदान में उतरते हुए एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर 300 मुकाबले खेलने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर और कुल मिलाकर 12वीं खिलाड़ी बन गई हैं. 

हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज है. जिन्होंने खबर लिखे जाने तक 374 मुकाबलों में शिरकत किया है. जिसमें आठ टेस्ट, 164 वनडे और 202 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं. 

मिताली राज ने 333 इंटरनेशनल मुकाबलों में लिया था हिस्सा

दूसरे स्थान पर देश की पूर्व कप्तान मिताली राज का नाम आता है. जिन्होंने 333 इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लिया था. उन्होंने देश के लिए कुल 12 टेस्ट मैच, 232 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में शिरकत किया था. 

स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

बात करें स्मृति मंधाना के बारे में तो उन्होंने देश के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 300 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें नौ टेस्ट, 120 वनडे और 171 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं.

इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट की 15 पारियों में 691*, वनडे की 120 पारियों में 5411 और टी20 की 165 पारियों में 4538 रन निकले हैं. मंधाना के नाम टेस्ट में दो शतक और चार अर्धशतक, वनडे में 14 शतक और 35 अर्धशतक एवं टी20 में एक शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है. 

महिला क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी 

हरमनप्रीत कौर - 374 (टेस्ट: 8, वनडे: 164, टी20आई: 202)

मिताली राज - 333 (टेस्ट: 12, वनडे: 232, टी20: 89)

स्मृति मंधाना - 300 (टेस्ट: 9, वनडे: 120, टी20आई: 171)

झूलन गोस्वामी - 284 (टेस्ट: 12, वनडे: 204, टी20आई: 68)

दीप्ति शर्मा - 280 (टेस्ट: 7, वनडे: 124, टी20: 149)

यह भी पढ़ें- जहां भारतीय टीम को मिल रही है हार पर हार, वहां सूर्या ने मचा दिया था कोहराम, याद दिलाई न भूलने वाली सेंचुरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Smriti Mandhana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com