- एशिया के सबसे तेज दस हजारी बने बाबर
- अब कौन तोड़ेगा बाबर का यह मेगा रिकॉर्ड
- दस हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के 11वें बल्लेबाज
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) वास्तव में मॉर्डन क्रिकेट की रन मशीन हो चले हैं. चाहे खेल का कोई सा भी फोरमैट हो, शायद ही हालिया समय में कोई ऐसा मैच गुजरा हो, जिसमें बाबर आजम के बल्ले से नियमित अंतराल पर शतक न निकला हो. श्रीलंका के खिलाफ जॉरी गॉल में पहले टेस्ट के दूसरे दिन बार ने मेजबानों के खिलाफ अपने बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच 119 रन की पारी खेली. और पाकिस्तान कप्तान आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. पारी के दौरान बाबर (Babar Azam makes his 7th Test hunders) ने टेस्ट करियर का सातवां शतक तो जड़ा ही, साथ ही उन्होंने मेगा रिकॉर्ड बनाने के साथ ही विराट कोहली को भी कड़े मुकाबले में मात दे दी. और इसी के साथ ही बाबर आजम (Babar Azam's mege record) ने एक ऐसी लक्ष्मणरेखा सी खींच दी है, जिसे किसी भी बल्लेबाज के लिए आने वाले समय में पार करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा.
Babar Azam is in a league of his own #WTC23 | #SLvPAK pic.twitter.com/AOWBhDFrkg
— ICC (@ICC) July 17, 2022
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बाबर आजम ने रविवार को खेल के तीनों फोरमेटो में अपने दस हजार रन पूरे कर लिए. और वह सबसे तेज गति से इसे अंजाम देने वाले वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. और यह ऐसा कारनामा रहा, जो उन्हें कोहली से आगे करा गया. बात यह है कि यही कारनामा करने के लिए विराट ने अपने करियर में 232 पारियां खर्च कीं, तो बाहर ने कोहली के मुकाबले सिर्फ चार पारियां पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली. और निश्चित ही यह वह बात है, जिसे बाबर के बाद किसी बल्लेबाज के लिए हासिल करना एवरेस्ट चढ़ने जैसा होगा.
@babarazam258 on
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) July 17, 2022
Phenomenal consistency across formats #SLvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/oWVrS0rjh4
इसके अलवावा बाबर ने पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज मियांदाद के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला. मियांदाद ने दस हजार रन बनाने के लिए 248 पारियां ली थीं. बाबर से पहले मियांदाद ही सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. इस उपलब्धि के साथ ही बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के 11वें बल्लेबाज बन गए.
* स्पिनर यासिर शाह का रिकॉर्डतोड़ कारनामा, टेस्ट करियर में हासिल किया सबसे बड़ा मुकाम
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं