- बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के सात सदस्य कोविड पॉजिटिव
- मुंबई के साथ अभ्यास मैच हुआ रद्द
- कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों में छह खिलाड़ी और एक वरिष्ठ सहयोगी कर्मचारी
बंगाल क्रिकेट टीम (Bengal Cricket Team) के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आई है. दरअसल बंगाल रणजी टीम के सात सदस्यों का कोविड-19 (COVID-19) टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के बाद प्रदेश टीम को शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता की तैयारियों से पहले बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए इन सातो शख्स में एक वरिष्ठ सहयोगी कर्मचारी हैं. वहीं अन्य छह सदस्य खिलाड़ी हैं.
वहीं खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के बाद प्रमुख टूर्नामेंट से पहले मुंबई के साथ खेले जानें वाले बंगाल के दो दिवसीय अभ्यास मैच को भी रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा सीएबी ने सभी स्थानीय टूर्नामेंट को रोकने का भी निर्णय लिया है और कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आगामी मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SA vs IND: दूसरा टेस्ट मुकाबला आज, यहां पढ़ें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में किसका पलड़ा कहां भारी
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई एवं सीएबी के सचिव स्नेहाशीष गांगुली (Snehasish Ganguly) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है, 'कोविड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बंगाल क्रिकेट संघ ने सभी खिलाड़ियों एवं स्टाफ के आरटीपीसीआर परीक्षण करवाए थे. उनके टेस्ट आ चूके हैं. इस टेस्ट में कुछ खिलाड़ियों के कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं. खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जानें के बाद सीएबी हर तरह की जरूरी सावधानियां बरत रही है.
खबरों की मानें तो कोरोना संक्रमित पाए गए खिलाड़ियों में सुदीप चटर्जी, अनुस्तुप मजूमदार, काजी जुनैद सैफी, गीत पुरी, प्रदीप्त प्रमाणिक और सुरजीत यादव का नाम शामिल है. इसके अलावा सहयोगी कर्मचारी में सौराशीष लाहिड़ी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.
एशेज पर कोरोना की मार, ऑस्ट्रेलिया का एक और दिग्गज कोरोना पॉजिटिव
बता दें रणजी ट्रॉफी का 87वां सीजन आगामी 13 जनवरी 2022 से शुरू हो रहा है. कोलकाता ग्रुप स्टेज के साथ-साथ नॉक आउट मुकाबलों की मेजबानी करने वाला है.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं