- भारत और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला आज से
- जोहांसबर्ग स्थित वांडरर्स स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें
- टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल दोनों टीमों का पलड़ा भारी
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket Team) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज से जोहांसबर्ग (Johannesburg) स्थित इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम (Imperial Wanderers Stadium) में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी बस एक ही चाहत रहेगी. वह है जीत हासिल करना. दरअसल टीम इंडिया ने इस साल के दौरे को छोड़कर अबतक दक्षिण अफ्रीका का सात बार दौरा किया है. इस दौरान टीम को एक बार भी खिताब उठाने का मौका नहीं मिला है. विराट कोहली के अगुवाई में इस बार भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. खिलाड़ियों ने सेंचुरियन टेस्ट में मेजबान टीम को 113 रनों से शिकस्त देकर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं. बात करें क्रिकेट इतिहास में भारत और अफ्रीकी टीम के भिड़ंत के बारे में तो वो इस प्रकार है-
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट भिड़ंत:
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम टेस्ट क्रिकेट में अबतक 40 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा एक बराबर रहा है. भारतीय टीम ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ जहां 15 मुकाबलों में विजयश्री हासिल की है. वहीं अफ्रीकी टीम ने भी भारतीय टीम के खिलाफ अबतक 15 मुकाबले जीते हैं. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 10 मैच ड्रा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे भिड़ंत:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक 84 मुकाबले खेले जा चूके हैं. इस दौरान अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारतीय टीम के खिलाफ भारी रहा है. अफ्रीका ने वनडे प्रारूप में टीम इंडिया के खिलाफ जहां 46 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं टीम इंडिया ने विपक्षी टीम के खिलाफ अबतक 35 मुकाबलों में विजयश्री हासिल की है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच तीन मैचों का निर्णय नहीं निकला है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका की T20I भिड़ंत:
टेस्ट और वनडे प्रारूप के अलावा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक दोनों टीमों की 17 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है. इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा अफ्रीकी टीम खिलाफ भारी रहा है. दरअसल भारतीय टीम ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ अबतक जहां नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ छह मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है. इस अलावा दो मैच बाधित रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं