- ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले हुए कोरोना संक्रमित
- पूर्ण टीकाकरण हो चुका है हॉकले का
- हॉकले के परिजनों का टेस्ट आया नेगेटिव
एशेज श्रृंखला के दौरान कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते खतरे के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉकले (Nick Hawkeley) का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है लेकिन देश के बोर्ड ने सोमवार को कहा कि उनका टीम के खिलाड़ियों से सीधा संपर्क नहीं था. हॉकले का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. उनमें हल्के लक्षण पाये जाने के बाद पीसीआर परीक्षण किया गया था. वह अभी पृथकवास पर हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार उनका ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट टीम या अन्य टीमों के साथ किसी भी तरह का सीधा संपर्क नहीं था.'' हॉकले ने कहा, ‘‘मामूली लक्षण पाये जाने के बाद मैंने तुरंत पीसीआर परीक्षण करवाया और मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है. मैंने तुरंत ही घर में स्वयं को अलग थलग कर दिया है. मेरे परिजनों का परीक्षण नेगेटिव आया है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SA vs IND: कैप्टन कोहली इतिहास रचने से महज 7 रन दूर, आप भी पढ़ लें किया है वह खास कीर्तिमान
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड वायरस से संक्रमित होने के कारण अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे जबकि इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड सहित सहयोगी स्टाफ के चार सदस्यों तथा मैच रेफरी डेविड बून का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है. ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में अभी इंग्लैंड पर 3-0 की बढ़त बना रखी है.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं