विज्ञापन

गोल्ड पर गोल्ड! भारत के निशानेबाजों और तीरंदाजों ने रचा इतिहास, 10 गोल्ड और 58 कुल मेडल, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

30 सितंबर को एशियाई गेम्स में भारत के लिए एक शानदार दिन रहा, क्योंकि देश के खिलाड़ियों ने तीरंदाज़ी और शूटिंग में चार गोल्ड मेडल जीते, जिससे कुल गोल्ड मेडल की संख्या 10 हो गई.ो

गोल्ड पर गोल्ड! भारत के निशानेबाजों और तीरंदाजों ने रचा इतिहास, 10 गोल्ड और 58 कुल मेडल, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
एशियाई गेम्स 2026: भारत के पदक विजेता

एशियन गेम्स में 30 सितंबर का दिल यादगार रहा है. भारत ने तीरंदाज़ी और शूटिंग में 4 गोल्ड मेडल मिले हैं जिससे भारत के लिए एशियन गेम्स में गोल्ड की संख्या 10 पर पहुंच गई है. और ये खबर लिखे जाने तक भारत एशियन गेम्स में कुल 58 मेडल हो गए हैं. जिसमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27  ब्रॉन्ज मेडल हैं. आजका दिन एशियन गेम्स में भारत के लिए यादगार रहा है. एशियन गेम्स की मेडल टैली में अब भारत 7वें नंबर पर है. चीन सबसे ज्यादा मेडल के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है. 

 एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

Latest and Breaking News on NDTV

कंपाउंड पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड

भारत ने कंपाउंड पुरुष टीम इवेंट में 238 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता. यह एशियाई गेम्स में भारत का आज का चौथा और कुल मिलाकर 10वां गोल्ड मेडल है. फाइनल में साहिल का आखिरी शॉट 10 का रहा और उन्होंने 100% 10 के रिकॉर्ड के साथ यह फाइनल खत्म किया. अब गणेश की बारी है.उन्होंने भी 10 के साथ फिनिश किया! गणेश का भी शानदार प्रदर्शन। और अब कुशल दलाल, उनका शॉट भी 10 का रहा.

डेरियस कोली और नीरू ढांडा को गोल्ड मेडल (ट्रैप मिक्स्ड टीम)

नीरू ढांडा और काइनान चेनाई की भारतीय जोड़ी ने 32 के स्कोर के साथ ट्रैप मिक्स्ड टीम का गोल्ड मेडल जीता, जबकि ईरान की टीम ने भी 32 का स्कोर किया और सिल्वर मेडल हासिल किया. मंगलवार को महिलाओं का व्यक्तिगत ट्रैप खिताब जीतने के बाद नीरू ढांडा का यह दूसरा गोल्ड मेडल है. भारतीय जोड़ी ने 34 हिट्स का नया एशियाई गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने पहले राउंड में चार शॉट मिस किए थे, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में उन्होंने एकदम सटीक निशाने लगाए.

साहिल जाधव और चित्रिका त्रिपाठी, तीरंदाजी- मिक्स्ड - कंपाउंड टीम- गोल्ड मेडल

चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता और 2028 ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया जबकि भारतीय महिला टीम ने भी इसी स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया था.  इस तरह भारत की दोनों टीम ने हांगझोउ एशियाई खेल 2023 में जीते अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. 

सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप, तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम - गोल्ड मेडल

जापान में चल रहे एशियाई गेम्स में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय तीरंदाजी तिकड़ी ने महिलाओं के कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट के फ़ाइनल में चीन को हराकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है.

एशियाई गेम्स 2026: भारत के पदक विजेता

  • 1 इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोद — शूटिंग, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम — सिल्वर
  • 2.इलावेनिल वलारिवन — शूटिंग, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल — सिल्वर
  • 3.रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों — शूटिंग, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम — सिल्वर
  • 4. हिमांशु ढिल्लों — शूटिंग, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल — ब्रॉन्ज मेडल
  • 5. रुद्राक्ष पाटिल — शूटिंग, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल —ब्रॉन्ज मेडल
  • 6. सुचिका तरियाल — मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, महिलाओं का ट्रेडिशनल -60kg — ब्रॉन्ज मेडल
  • 7. टीम इंडिया — क्रिकेट, महिला — गोल्ड
  • 8. परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान — शूटिंग, महिलाओं की स्कीट टीम — ब्रॉन्ज मेडल
  • 9. अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल, मेराज अहमद खान — शूटिंग, पुरुषों की स्कीट टीम — ब्रॉन्ज मेडल
  • 10. जय मीणा — सॉफ्ट टेनिस, पुरुष सिंगल्स — ब्रॉन्ज मेडल
  • 11. मीराबाई चानू — वेटलिफ्टिंग, महिलाओं का 49kg — सिल्वर
  • 12. टीम इंडिया — बैडमिंटन, पुरुष टीम — ब्रॉन्ज मेडल
  • 13. सतनाम सिंह, सलमान खान — रोइंग, पुरुषों का डबल स्कल्स — ब्रॉन्ज मेडल
  • 14. रोशिबिना देवी — वुशु, महिलाओं का 60kg सांडा — सिल्वर
  • 15. अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज़ धालीवाल — शूटिंग, मिक्स्ड स्कीट टीम — ब्रॉन्ज मेडल
  • 16. सीमा कुमारी — एथलेटिक्स, महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ — ब्रॉन्ज मेडल
  • 17. टीम इंडिया — एथलेटिक्स, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले — सिल्वर
  • 18. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार — शूटिंग, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3P टीम — सिल्वर
  • 19. कमलजीत, सुरुचि सिंह — शूटिंग, मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल — गोल्ड
  • 20. दिया चितले, मानुष शाह — टेबल टेनिस, मिक्स्ड डबल्स — ब्रॉन्ज मेडल
  • 21. मनप्रीत कौर — एथलेटिक्स, शॉट पुट — ब्रॉन्ज़
  • 22. गुलवीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ — सिल्वर
  • 23. बरनिका इलांगोवन — एथलेटिक्स, महिलाओं की पोल वॉल्ट — ब्रॉन्ज मेडल
  • 24. सावन बेरवाल — एथलेटिक्स, पुरुषों की मैराथन — सिल्वर
  • 25. विदर्शा विनोद, आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन — शूटिंग, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P टीम — सिल्वर
  • 26. जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार — स्क्वैश, मिक्स्ड डबल्स — ब्रॉन्ज मेडल
  • 27. टीम इंडिया — कबड्डी, महिला — गोल्ड
  • 28. टीम इंडिया — कबड्डी, पुरुष — गोल्ड
  • 29. तेजिंदरपाल सिंह तूर — एथलेटिक्स, शॉट पुट — सिल्वर
  • 30. प्राची चौधरी — एथलेटिक्स, महिलाओं की 400 मीटर दौड़ — ब्रॉन्ज मेडल
  • 31. अभय सिंह — स्क्वैश, पुरुषों का सिंगल्स — सिल्वर
  • 32. अनाहत सिंह — स्क्वैश, महिलाओं का सिंगल्स — सिल्वर
  • 33. हरिथा भद्रा — एथलेटिक्स, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ — ब्रॉन्ज मेडल
  • 34. एंसी सोजन — एथलेटिक्स, महिलाओं की लॉन्ग जंप — सिल्वर
  • 35. तेजस्विन शंकर — एथलेटिक्स, डेकाथलॉन —ब्रॉन्ज मेडल
  • 36. पारुल चौधरी — एथलेटिक्स, महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ — ब्रॉन्ज मेडल
  • 37. सर्वेश कुशारे — एथलेटिक्स, पुरुषों की हाई जंप — सिल्वर
  • 38. पिंकी बलहारा — कुराश, महिलाओं का -78kg — ब्रॉन्ज़
  • 39. ईशा सिंह — शूटिंग, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल — सिल्वर
  • 40. विथ्या रामराज — एथलेटिक्स, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ — ब्रॉन्ज मेडल
  • 41. गुलवीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ — सिल्वर
  • 42. पारुल चौधरी — एथलेटिक्स, महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ — ब्रॉन्ज मेडल
  • 43. मुरली श्रीशंकर — एथलेटिक्स, पुरुषों की लॉन्ग जंप — सिल्वर मेडल
  • 44. यश वीर सिंह - एथलेटिक्स, पुरुषों की भाला फेंक -सिल्वर मेडल
  • 45. रोहित यादव - एथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक - ब्रॉन्ज मेडल
  • 46. ​​नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत - शूटिंग, महिला ट्रैप टीम - सिल्वर मेडल
  • 47. नीरू ढांडा - शूटिंग, महिलाओं का जाल - गोल्ड मेडल
  • 48. नरेंद्र बेरवाल - मुक्केबाजी, पुरुष +90 किग्रा - ब्रॉन्ज मेडल
  • 49. गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स, पुरुष 5000 मीटर - ब्रॉन्ज मेडल
  • 50. गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा - एथलेटिक्स, मिश्रित 4x100 टीम रिले - ब्रॉन्ज मेडल
  • 51. पूजा सिंह - एथलेटिक्स, महिला ऊंची कूद - ब्रॉन्ज मेडल
  • 52. किरण पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज - एथलेटिक्स, महिला 4x400 मीटर रिले - गोल्ड मेडल
  • 53. धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके - एथलेटिक्स, पुरुषों की 4x400 मीटर रिले - ब्रॉन्ज मेडल
  • 54. चिकिथा तनिपर्थी, पृथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम - तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम - गोल्ड मेडल
  • 55. साहिल जाधव और चित्रिका त्रिपाठी, तीरंदाजी- मिक्स्ड - कंपाउंड टीम- गोल्ड मेडल
  • 55- प्रिया घंघास:  महिला 60 किलोग्राम बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल
  • 56- मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग-नीरू ढांडा और काइनान चेनाई में- गोल्ड
  • 57- भारत ने कंपाउंड पुरुष टीम इवेंट में- गोल्ड मेडल

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के नहीं होने के बाद भी यशवीर-रोहित टॉप-3 में, थरंगा नंबर 1, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें-  विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com