Shubman Gill Doubtful For Second Test : भारत के लिए बुरी खबर है. दूसरे टेस्ट से भी शुभमन गिल (Shubman Gill) बाहर रह सकते हैं. बता दें कि 6 दिसंबर को एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार गिल दूसरे टेस्ट से (IND vs AUS, 2nd Test) बाहर रह सकते हैं. गिल सीरीज के पहले मैच में अंगूठे में चोट लगने के कारण नहीं खेल पाए थे. उन्हें WACA ग्राउंड पर इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी. एडिलेड ओवल में होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम कैनबरा में शनिवार से शुरू होने वाले गुलाबी गेंद के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एकादश से भिड़ेगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिल का ओवल में होने वाले मैच से बाहर होना तय है, जबकि एडिलेड में भी उनकी भागीदारी अनिश्चित बनी हुई है.
रिपोर्ट के अनुसार गिल को कुछ सप्ताह आराम करने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि, "गिल को चोट लगने के बाद चिकित्सा विशेषज्ञ ने 10-14 दिन आराम करने की सलाह दी थी. वह सप्ताह के अंत में होने वाले अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे, और फिलहाल दूसरे टेस्ट के लिए भी उनका खेलना संदिग्ध है. पहले यह देखना होगा कि उनकी चोट कितनी ठीक हुई है, उनकी उंगली ठीक होने के बाद भी, उन्हें टेस्ट मैच खेलने से पहले कुछ अभ्यास की आवश्यकता होगी." ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि दूसरे टेस्ट से भी गिल बाहर रह सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इसके अलावा ये भी बात सामने आई है कि मोहम्मद शमी अभी ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं होंगे. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे. पहले ये कयास लग रहे थे कि शमी टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. बता दें कि भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर को दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारत के कप्तान रोहित शर्मा वापस आ गए हैं. दूसरे टेस्ट में रोहित टीम का हिस्सा होंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट में भारत की इलेवन क्या होगी.
भारत ने जीता पहला टेस्ट मैच
भारत ने पर्थ टेस्ट मैच में कमाल करते हुए 295 रनों से जीत हासिल की थी, जो ऑस्ट्रेलिया में भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. भारत की ओऱ से जायसवाल और कोहली ने शतक जमाया था तो वहीं, केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 8 विकेट लेकर कंगारूओं की कमर तोड़ कर रख दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं