SHREYAS IYER record in T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. पहले टी-20 में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. बता दें कि मैच में अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए जिसमें अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद पर 59 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंद पर 68 रन बनाए. अपनी 68 रन की पारी के दौरान अय्यर ने कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में इतिहास रच दिया.
श्रेयस अय्यर इकलौते भारतीय कप्तान, जिन्होंने इंग्लैंड में ठोका पचासा
अय्यर इंग्लैंड की धरती पर 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले भारत के इकलौते कप्तान बन गए हैं. अय्यर से पहले टी-20 में किसी भी भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड में जाकर अर्धशतकी पारी नहीं खेली थी. इस मैच में अय्यर ने ऐसा कारनामा कर इतिहास रच दिया.
अभिषेक, अय्यर औऱ दुबे की शानदार पारी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। मेहमान टीम ने महज 6 के स्कोर तक संजू सैमसन (1) और ईशान किशन (0) के रूप में 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को संभाल लिया.
अभिषेक 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद कप्तान अय्यर ने मोर्चा संभाला.उन्होंने तिलक वर्मा (13) के साथ 36 रन और शिवम दुबे के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.
अय्यर 47 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 42 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम के लिए साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का टी-20 में तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं