भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी के तीन मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में विराट कोहली का नाम नहीं है. बीसीसीआई ने साफ किया है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं. इसके अलावा टीम में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. हालांकि, बोर्ड की मेडिकल टीम से मंजूरी मिलने के बाद ही दोनों को मौका दिया जाएगा. इसके अलावा टीम में आकाश दीप सिंह को मौका मिला है. इन सबके बीच एक बड़ा नाम जो इस टीम से गायब रहा वो श्रेयस अय्यर का रहा. श्रेयस अय्यर को लेकर टीम चयन से पहले दावा किया गया था कि उन्हें 'ग्रोइन' और कमर में खिंचाव की शिकायत है, जिसके चलते अंतिम तीन टेस्ट में चुन जाने की संभावना नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं अब अय्यर को लेकर दावा है कि इस बल्लेबाज को हर हाल में बाहर कर दिया जाता और उनकी चोट ने चयनकर्ताओं के लिए फैसला आसान कर दिया है. बता दें, बीसीसीआई ने जो प्रेस रिलीज जारी की है उसमें अय्यर को लेकर कोई मेडिकल अपडेट नहीं दिया गया है. पीटीआई के अनुसार, कमर के निचले हिस्से और 'ग्रोइन' में खिंचाव की शिकायत के बाद अय्यर को टीम में नहीं चुना गया है. पीटीआई के अनुसार, मामले से संबंधित एक व्यक्ति ने अय्यर को लेकर जानकारी देते हुए कहा,"अगर श्रेयस को चोट के कारण आराम दिया जाता तो बीसीसीआई के चिकित्सा बुलेटिन में इसका अपडेट होता. इसमें कोई अपडेट नहीं है तो माना जा सकता है कि उन्हें बाहर किया गया है."
बता दें, अय्यर ने काफी लंबे समय से अर्धशतक नहीं जड़ा है और बल्लेबाजों के मुफीद भारतीय पिचों पर उनके आउट होने का तरीका चिंता का विषय है. निकट भविष्य में लंबे प्रारूप के लिए अय्यर के नाम पर शायद विचार नहीं किया जाये क्योंकि शॉर्ट गेंद का सामना करना उनकी कमजोरी रही है.
बता दें, श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैचों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट की पारियों में 35, 13, 27 और 29 का स्कोर किया और इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट के दौरान सिर्फ 41 रन बनाए थे.
श्रेयस अय्यर ने अपना पिछला अर्द्धशतक 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था, लेकिन इसके बाद से उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. बीती 13 पारियों में अय्यर 29*, 4, 12, 0, 26, 31,6, 0, 4*, 35, 13, 27 और 29 रन बना पाए हैं. बात अगर अय्यर के टेस्ट करियर की करें तो उन्होंने 14 टेस्ट की 24 पारियों में 36.86 की औसत से 811 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक और 5 अर्द्धशतक आए हैं.
टीम इस प्रकार है :
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर ,कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप.
यह भी पढ़ें: "अगर विराट कोहली ने घर पर बैठने का फैसला..." परिवार को प्राथमिकता देने पर पूर्व अफ्रीकी दिग्गज ने कही ये बात
यह भी पढ़ें: U19 World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार फाइनल में होंगे आमने-सामने, जानिए कहां देख पाएंगे लाइव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं