India vs Australia, Live Streaming U19 World Cup final: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में हो रहे आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से आज भिड़ेगी. बेनोनी के विलोमूर पार्क में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम छठी बार अंडर-19 चैंपियन बनना चाहेगीय. भारत ने जहां सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक मुकाबले में हराया था, तो ऑस्ट्रेलिया ने सांस रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को हराया था. भारत और ऑस्ट्रेलिया इससे पहले दो बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने की होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 32 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद उदय सहारन और सचिन धास के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 171 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. सचिन धास अपने शतक से चूक गए थे और उन्होंने 96 रन बनाए थे, जबकि उदय सहारन ने 81 रनों की पारी खेली थी. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने हैरी डिक्सन के अर्द्धशतक और ओलिवर पीक की 49 रनों की पारी के दम पर मैच अपने नाम किया था. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रज़ा ने मैच में चार विकेट झटकर मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया था, लेकिन वह टीम को 1 विकेट से मिली हार से नहीं बचा सके.
ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया साल 2012 में हुए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने आए थे. इस मैच में भारत ने कप्तान उनमुक्त चंद की 111 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 2018 विश्व कप फाइनल में हराया था. मनोज कालरा की नाबाद 101 रनों की पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था.
कब और कहां खेला जाएगा फाइनल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला बेनोनी के सहारा पार्क विलोमूर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 11 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा.
भारत में कितने बजे से देख पाएंगे मैच
भारत में लाइव मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा.
कहां देख पाएंगे लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
ऐसी है दोनों टीमें
भारत अंडर-19 टीम: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: रयान हिक्स (विकेटकीपर), लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, हैरी डिक्सन, हरजस सिंह, सैम कोन्स्टास, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्रैकर, कैलम विडलर, कोरी वास्ली, ह्यू वेइबगेन, टॉम कैंपबेल, एडन ओ कॉनर, ओलिवर चोटियों.
यह भी पढ़ें: MCC ने की सिफारिश- कम से कम तीन मैच की हो टेस्ट सीरीज, भारत को लेकर इस बात के लिए कहा शुक्रिया
यह भी पढ़ें: "अगर विराट कोहली ने घर पर बैठने का फैसला..." परिवार को प्राथमिकता देने पर पूर्व अफ्रीकी दिग्गज ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं