India vs Australia 3rd Test: इंदौर में मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत दूसरी पारी में सिर्फ 163 रन पर सिमट गया, लेकिन इस पारी के दौरान मिड्ल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) के तेवरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. जहां टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने डिफेंस को वरीयता दी, तो अय्यर ने आते ही अपने शॉटों से ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा दीं. श्रेयस बहुत ही छोटे समय के लिए पिच पर रहे, लेकिन उनकी पारी और अंदाज को सभी ने सराहा. अय्यर ने 27 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों से 26 रन बनाए. और जब लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी खेलकर भारत के स्कोर को और बड़ा करेंगे, तो उस्मान ख्वाजा ने एक सुपर से ऊपर कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया.
बहरहाल, पारी की समाप्ति के बाद यह श्रेयस अय्यर की बड़ी खामी भी निकलकर आयी. और इस बल्लेबाज को इस पर समय रहते काम करके जल्द से जल्द दूर करना होगा. अगर समय रहते अय्यर ने इस दूर नहीं किया, तो वह खासी मुश्किल में पड़ जाएंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल टेस्ट क्रिकेट में अय्यर ने स्पिनरों के खिलाफ 49.9 के औसत औ 65.8 के स्ट्राइक-रेट से 449 रन बनाए है. और इन आंकड़ों में उनकी आक्रामक एप्रोच और चार चांद लगा देती है, लेकिन जब बात मीडियम पेसर के खिलाफ रिकॉर्ड की आती है, तो वह बड़ी समस्या में घिरते दिखायी पड़ रहे है.ं
पेसरों के खिलाफ टेस्ट में श्रेयस अय्यर 46.2 के औसत से 217 रन ही बना सके. और यह आंकड़ा स्पिनरों से लगभग आधा है. हालांकि, उनका स्ट्राइक-रेट पेसरों के खिलाफ 65.8 का रहा है. यह अंतर यह मैसेज देने के लिए काफी है जब पेसर उनके खिलाफ अटैक पर आते हैं, तो उन्हें उनके खिलाफ भी रन बनाने का रास्ता निकालते हुए अपने औसत को स्पिनरों के बराबर लाना होगा. वर्ना होगा यह कि उनके बैटिंग पर आते ही विरोधी कप्तान पेसरों को अटैक पर लगा देगा. हालांकि, इंदौर से पहले तक उनका 9 टेस्ट में एक शतक से 44.40 का औसत है, जो अच्छी शुरुआत बताता है, लेकिन पेसरों के खिलाफ उन्हें समस्या को दूर करना होगा.
SPECIAL STORIES:
ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अब यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ आखिरी दोनों टेस्ट मैच से बाहर
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं