विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2023

एक ही तरीके से नॉथन लॉयन ने चटकाए आठों विकेट, तो बॉलर पर लगा नैगेटिव रणनीति का आरोप

India vs Australia 3rd Test: लॉयन (Nathan Lyon) ने कहा, ‘वह अविश्वसनीय क्रिकेटर है. वह जिस तरह से खेलता है, मैं उसका काफी सम्मान करता हूं. उसे कुछ भी डिगा नहीं सकता, भले गाबा की उछाल भरी पिच हो या फिर इंदौर की स्पिन लेती पिच, वह इनसे निपटने का अपना तरीका ढूंढ ही लेता है.

एक ही तरीके से नॉथन लॉयन ने चटकाए आठों विकेट, तो बॉलर पर लगा नैगेटिव रणनीति का आरोप
India vs Australia 3rd Test: नॉथन लॉयन ने इंदौर में अपने कहर से भारतीय बल्लेबाजों को पस्त कर दिया
  • नॉथन की नेगेटिव चाल, बिगड़ी भारतीयों की चाल!
  • दूसरी पारी में लिए 8 विकेट
  • मैच में 10 विकेट के साथ ठोका प्लेयर ऑफ द मैच का दावा
इंदौर:

india vs Australia 3rd Test:  विकेट चटकाने की उम्मीद में ज्यादातर स्पिनर एक या दो ‘बाउंड्री' के लिए हिट किये जाने से परेशान नहीं होते, लेकिन अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नॉथन लॉयन तब खुश होते हैं, जब बल्लेबाज उनके खिलाफ रक्षात्मक होकर खेलने लगते हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर लॉयन (Nathan Lyon took 8 wickets) ने वीरवार को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करते हुए 64 रन देकर आठ विकेट झटके. अपना 118वां टेस्ट खेल रहा यह 35 साल का खिलाड़ी 479 विकेट झटक चुका है और गेंदबाजी के बारे में उनके नजरिये के बारे में बात करने पर लॉयन ने कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि मैं किस विकेट पर खेल रहा हूं. अगर मैं किसी को रक्षात्मक खेलने के लिये बाध्य कर सकता हूं तो मैं बहुत खुश हो जाता हूं. मेरी गेंदबाजी का राज यही है कि मैं कोशिश करता हूं कि खिलाड़ी मेरे खिलाफ लंबे समय तक ‘डिफेंड' करता रहे. इसका मतलब है कि मैं सही लाइन एवं लेंथ पर गेंद फेंक रहा हूं.'

SPECIAL STORIES:

नॉथन लॉयन ने मचाया गदर, लेकिन इस भारतीय बल्लेबाज का विकेट एक बार भी नहीं ले सके

 नॉथन लॉयन ने लिए 8 विकेट, तो ऋषभ पंत के फनी मीम्स की आयी बाढ़

लॉयन ने कहा, ‘इसका मतलब है कि अगर खिलाड़ी मुझ पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करता है तो मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होगी. टेस्ट इतिहास में मेरे खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लग चुके हैं इसलिये मैं छक्का जड़े जाने को लेकर डरता नहीं हूं.' उन्होंने कहा, ‘यह एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन मुझे इससे परेशानी नहीं होती, लेकिन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है कि खिलाड़ी आपके खिलाफ रक्षात्मक होकर खेलने लगे.' उनके प्रदर्शन में सबसे शानदार चीज यही रही कि उन्होंने सभी विकेट ‘राउंड द विकेट' गेंदबाजी से लिए. हालांकि, कुछ लोग इसे नकारात्मक रणनीति के तौर पर देखते हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि काफी लोग इसे (राउंड द विकेट गेंदबाजी को) नकारात्मक मानते हैं. पर मैं इसे इसके उलट देखता हूं. मुझे लगता है कि यह काफी आक्रामकता भरी होती है.' लॉयोन हमेशा ही भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हैं, जो अपना सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करते हैं. पुजारा ने 142 गेंद में 59 रन की पारी खेली और टीम के अन्य बल्लेबाजों की तुलना में सहजता से खेले जबकि अन्य जूझते नजर आये.

लॉयन ने कहा, ‘वह अविश्वसनीय क्रिकेटर है. वह जिस तरह से खेलता है, मैं उसका काफी सम्मान करता हूं. उसे कुछ भी डिगा नहीं सकता, भले गाबा की उछाल भरी पिच हो या फिर इंदौर की स्पिन लेती पिच, वह इनसे निपटने का अपना तरीका ढूंढ ही लेता है.' उन्होंने कहा, ‘युवा खिलाड़ी उनके बल्लेबाजी के तरीके से सीख सकते हैं. वह रिवर्स स्वीप या इस तरह के शॉट नहीं खेलते, लेकिन उनका डिफेंस अविश्वसनीय होता है. मेरी नजर में टेस्ट क्रिकेट रक्षात्मक होकर खेलने पर ही आधारित है. हमने एक बार फिर एक और चुनौतीपूर्ण विकेट पर उनके खेल का स्तर देखा.'

SPECIAL STORIES:

 मैडम तुसाद म्युजियम में विराट के पुतले को किस करते हुए वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अब यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ आखिरी दोनों टेस्ट मैच से बाहर

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nathan Michael Lyon, Cheteshwar Arvind Pujara, India Vs Australia 2023, India Vs Australia 03/01/2023 Inau03012023219594, Holkar Cricket Stadium Indore, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com