विज्ञापन

श्रीचरणी ने छुआ 800 का जादुई आंकड़ा, दीप्ति बनी नंबर-2, एशियाई चैंपियन भारत का आईसीसी रैंकिंग में जलवा

भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है और वो ताजा महिला गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में 800 प्वॉइंट के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं.

श्रीचरणी ने छुआ 800 का जादुई आंकड़ा, दीप्ति बनी नंबर-2, एशियाई चैंपियन भारत का आईसीसी रैंकिंग में जलवा
श्रीचरणी पहली भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में 800 अंकों का बैरियर पार किया

दुबई में एशिया कप जीतने के बाद भारत की कई खिलाड़ियों ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर रैंकिंग में शानदार सुधार किया है. आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता. आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, इस जीत में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी जैसी व्हाइट-बॉल स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में चरणी ने चार विकेट लिए और टूर्नामेंट में कुल 12 विकेट अपने नाम किए. रैंकिंग के ताजा अपडेट में इस बाएं हाथ की गेंदबाज ने एक नया मुकाम हासिल किया है. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर चुकी हैं और 800-पॉइंट का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं.

टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शूट (806) ही चरणी के 802 पॉइंट्स से ज्यादा रेटिंग तक पहुंच पाई हैं. अब भारतीय स्पिनर उस खास ग्रुप में शामिल हो गई हैं जिसमें इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन (802) भी हैं. ये दोनों ही महिला खिलाड़ी 800 पॉइंट्स के जादुई आंकड़े तक पहुंची हैं. 

श्रीचरणी ने इसके साथ ही पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, श्री चरणी के आईसीसी रैंकिंग में 804 रेटिंग अंक बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों, दोनों ही कैटेगरी में किसी भारतीय द्वारा हासिल किए गए अब तक के सबसे ज़्यादा रेटिंग पॉइंट हैं. पूर्व कप्तान मिताली राज के अपने करियर में 780 पॉइंट तक पहुंची थीं.

रैंकिंग में चरणी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी उनकी टीम की साथी दीप्ति शर्मा हैं. स्टार ऑलराउंडर दीप्ति एशिया कप में 14 विकेट लेने (जिसमें फाइनल में 3/19 का स्पेल भी शामिल था) के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की लिस्ट में चार पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी भारत के लिए अच्छी खबर है. टूर्नामेंट में 47.20 की औसत से सबसे ज्यादा 236 रन बनाने के बाद शेफाली एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं. इससे इस दाएं हाथ की बल्लेबाज को टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की लिस्ट में भी पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं.

टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभी भी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल का दबदबा बना हुआ है. एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद निगार सुल्ताना (एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 20वें स्थान पर), इमेशा दुलानी (दो पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 20वें स्थान पर), शर्मिन अख्तर सुप्ता (तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 40वें स्थान पर) और सवाल ज़ुल्फ़िकार (चार पायदान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर) जैसी अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी स्थिति बेहतर की है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय की गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश की कई खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है. एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के दम पर मारूफा अख्तर (तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 15वें स्थान पर), राबेया खान (तीन पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर), सुल्ताना खातून (पाँच पायदान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर) और फ़हिमा खातून (छह पायदान ऊपर चढ़कर 49वें स्थान पर) सभी ने तरक्की की है.

यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती- वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें: इन 5 स्पर्धाओं में एशियन गेम्स में पदक जीत सकता है भारत, जानें कौन से हैं खेल, कौन हैं खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com