भारतीय एथलेटिक्स ने बीते कुछ सालों बेहद तेजी से तरक्की की है. पिछले दो सालों में ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में कई दफे लंबे समय से चले आ रहे राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे हैं. भारतीय एथलीटों की एक नई पीढ़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ा रही है. हालांकि, अभी तक कोई भी भारतीय स्प्रिंटर्स 10 सेकेंड के अंदर 100 मीटर की रेस पूरी नहीं कर पाया है. 10 सेकेंड के बैरियर को तोड़ने के सबसे करीब गुरिंदरवीर सिंह आए, जब इस उन्होंने मई 2026 में रांची में आयोजित 29वें नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10.09 सेकंड का समय निकालकर इतिहास रच दिया. लेकिन इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद जब वह ग्सासगो में उतरे तो उनका प्रदर्शन काफी औसत रहा.
इस रेस में सिर्फ गुरिंदरवीर नहीं हैं बल्कि मणिकंता होबलीधर भी हैं और अनिमेष कुजूर भी. इन तीनों के बीच एक रेस चल रही है कि सबसे पहले कौन 10 सेकेंड के बैरियर को पार करेगा. गुरिंदरवीर के बाद अनिमेष ने इस साली साल जर्मनी में 10.14 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की थी. जबकि भारत के तीसरे बेस्ट स्प्रिंटर्स मणिकंता होबलीधर हैं, जिन्होंने पिछले साल बेंगलुरु में 10.19 सेकेंड का समय निकाला था.
बीते कई सालों तक यह माना जाता रहा कि भारतीय एथलीट शायद जेनेटिक सीमाओं की वजह से सफल नहीं हो पाए हैं. भारतीय एथलीट 400 मीटर और लंबी दूरी की दौड़ में तो मेडल ला रहे थे, लेकिन 100 मीटर में पिछड़ रहे थे. लेकिन पिछले दो सालों में भारत ने 100 मीटर जैसी प्रतिष्ठित स्पर्धा में भी अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है. 100 मीटर की दौड़ में भारत स्प्रिंटर्स के 10 बेस्ट प्रदर्शन में से 9 पिछले दो सालों में आईं हैं और इसमें से भी 6 इस साल.
100 मीटर रेस में भारत के टॉप-10 प्रदर्शन
गुरिंदरवीर तेजी से 10 सेकेंड के बैरियर की तरफ बढ़ रहे हैं. 2026 में रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप के दौरान 10.09 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वह 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बने.
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अनिमेष कुजूर हैं, जिन्होंने गुरिंदरवीर के ऐतिहासिक प्रदर्शन के एक महीने बाद ही जर्मनी में 10.14 सेकेंड के प्रदर्शन से सनसनी मचा दी थी. तीसरे स्थान पर भी अनिमेष ही हैं. अनिमेष ने रांची में 10.15 सेकेंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उसके कुछ ही घंटो बाद गुरिंदरवीर सिंह ने उसे तोड़ा दिया था और आखिरी में 10.09 सेकंड के साथ नया मानक स्थापित कर दिया था.
गुरिंदरवीर ने 10.09 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी करने से एक दिन पहले 10.17 सेकेंड लिया था और उनका यह प्रदर्शन चौथे स्थान पर हैं. जबकि पिछले साल ग्रीस में अनिमेष ने 10.18 का सेकेंड लिया था. वहीं मणिकंता होबलीधर का बेंगलुरु में 10.19 सेकेंड का समय इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. सातवें और नौंवे स्थान पर फिर से अनिमेष हैं और आठवें पर गुरिंदरवीर. जबकि 10वें स्थान पर अनील कुमार हैं, जिन्होंने 26 साल पहले 10.21 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी की थी.
भारत के 100 मीटर में टॉप-10 सबसे तेज़ प्रदर्शन (ऑल टाइम)
- 10.09 सेकंड – गुरिंदरवीर सिंह (23 मई 2026)
- 10.14 सेकंड – अनिमेष कुजूर (10 जुलाई 2026)
- 10.15 सेकंड – अनिमेष कुजूर (22 मई 2026)
- 10.17 सेकंड – गुरिंदरवीर सिंह (22 मई 2026)
- 10.18 सेकंड – अनिमेष कुजूर (05 जुलाई 2025)
- 10.19 सेकंड – मनिकांता होब्लीधर (28 सितंबर 2025)
- 10.19 सेकंड – अनिमेष कुजूर (10 जुलाई 2026)
- 10.20 सेकंड – गुरिंदरवीर सिंह (28 मई 2025)
- 10.20 सेकंड – अनिमेष कुजूर (23 मई जुलाई 2026)
- 10.21 सेकंड – अनील कुमार (05 जुलाई 2000)
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
यह भी पढ़ें: भारत को बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर, एशियन गेंम्स में भी खेलने पर संदेह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं