Shoaib Akhtar Statement after USA defeated Pakistan: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद क्रिकेट जगत में हलचल पैदा हो गया है. क्रिकेट एक्सपर्ट के साथ-साथ फैंस भी लगातार बाबर एंड कंपनी की आलोचना कर रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी बयान सामने आया है. उन्होंने अपना एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि वे इस हार से दुखी और निराश हैं.
पाकिस्तानी दिग्गज को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, 'पाकिस्तान को मिली यह हार निराशाजनक है. यूएसए से हारकर हमारी टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. हमने एक बार फिर से इतिहास को दोहराया है जैसा कि हमने 1999 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ किया था. पाकिस्तान कभी भी जीत का दावेदार नहीं था.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Hurt & disappointed. #pakvsusa pic.twitter.com/PfQkk6qQ09
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 6, 2024
अख्तर ने यूएसए की टीम के उम्दा खेल की भी सराहना की है. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ यूएसए ने बहुत अच्छा खेला दिखाया. वह हमेशा कमांडिग पोजिशन में रहे. मैच के दौरान आमिर और शाहीन ने पूरी कोशिश की.'
आमिर, शाहीन, शाह और रऊफ की चौकड़ी भी पाकिस्तान को नहीं दिला सकती जीतयूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की टीम अपनी बेहतरीन तेज गेंदबाजी यूनिट के साथ मैदान में उतरी थी, लेकिन यह पेस चौकड़ी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. हारिस रऊफ के प्रदर्शन को छोड़ दे तो मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा.
टीम के लिए मोहम्मद आमिर ने 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्च कर 1 सफलता प्राप्त की. वहीं नसीम शाह अपने 4 ओवरों के स्पेल में 26 रन खर्च करते हुए 1 विकेट झटकने में कामयाब रहे.
शाहीन ने अपने स्पेल में 33 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. रऊफ ने जरुर 1 विकेट चटकाए मगर वो थोड़े महंगे रहे. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 37 रन लुटा दिए थे.
यह भी पढ़ें- PAK vs USA: पाकिस्तान की हार के सबसे बड़े विलेन हैं ये 3 स्टार, फैंस कभी नहीं करेंगे माफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं