विज्ञापन

शेन वॉटसन ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर किया सीधा हमला, बोले- 'ये रणनीति है सबसे बड़ी समस्या'

शेन वॉटसन ने गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल की आलोचना की है और भारत के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन के पीछे की सबसे बड़ी वजह बताई है. गंभीर जुलाई 2024 में भारत के हेड कोच बने थे.

शेन वॉटसन ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर किया सीधा हमला, बोले- 'ये रणनीति है सबसे बड़ी समस्या'

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस उताव-चढ़ाव वाला रहा है. एक ओर जहां भारतीय टीम टी-20 में विश्व चैंपियन हैं लेकिन दूसरी ओर टेस्ट में टीम इंडिया का हाल बेहाल है. भारतीय टीम विश्व चैंपियन की तरह हर मैच में नहीं खेल पाती है जिसके कारण ही गंभीर की कोचिंग स्टाइल की आलोचना होते रहती है, ऐसे में अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉट्सन ने कोच गौतम गंभीर को लेकर बात की है और भारतीय टीम के परफॉर्मेंस में आए अस्थिरता पर अपनी राय दी है. वॉट्सन ने सीधे तौर पर माना है कि टीम में हो रहे बदलाव से टीम इंडिया का परफॉर्मेंस वैसा नहीं रह रहा है जिसकी उम्मीद  हम कर रहे थे. 

प्राइम वीडियो के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने गंभीर को लेकर बात की और कहा," भारत के लगातार बैटिंग ऑर्डर बदलने के फैसले की वजह से ही भारतीय टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है."  वॉटसन ने आगे कहा कि "अगर टीम में निरंतरता हो, तो भारत को हराना बहुत मुश्किल हो सकता है,

उन्होंने कहा "एक चीज जो लगातार देखने को मिलती है और जिसकी वजह से गंभीर के अंडर भारत का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, वह है हर समय बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना. खिलाड़ी लगातार अंदर-बाहर होते रहते हैं, और जब टीम में स्थिरता नहीं होती. चाहे वह बैटिंग ऑर्डर हो या खिलाड़ियों का आना-जाना.. तो टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना और मुश्किल हो जाता है. इसीलिए भारत का प्रदर्शन इतना उतार-चढ़ाव वाला रहा है."

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना ​​है कि गंभीर के रहते भारतीय टीम में खिलाड़ियों को लेकर बहुत ज्यादा बदलाव किए जा रहे हैं. वहां थोड़ी और निरंतरता की जरूरत है, और अगर वे ऐसा करते हैं, तो वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें हराना बहुत मुश्किल हो जाएगा."

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में भारत को 249 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में वॉट्सन का यह बयान अब फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. साल 2026 में, भारत ने फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था.  भारत इतिहास की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने T20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक बरकरार रखा है. भले ही टी-20 में भारतीय टीम चैंपियन टीम है लेकिन टेस्ट में टीम का परफॉर्मेंस औसत रहा है. ऐसे में अब गंभीर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज है. भारत ने 2009 के बाद से न्यूज़ीलैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. गंभीर उस टीम का हिस्सा थे जिसने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी.

यह भी पढ़ें | 250 रन भी नहीं बचा सके हम, शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा, बोले- अब उनका करियर दांव पर

यह भी पढ़ें | संजू सैमसन नंबर 1, रोहित शर्मा टॉप 5 में, धोनी के गढ़ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया का टॉप 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shane Robert Watson, Gautam Gambhir, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com