भारत दौरे पर शाई होप ने धूम मचा दी है. उनका बल्ला जमकर चल रहा है. पहले वनडे सीरीज में दमदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 278 रन बनाए. अब टी20 सीरीज में धमाका कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक वह चार पारियों में ही दो शतक और एक अर्धशतक के बदौलत 262 रन ठोक चुके हैं. जिसके बाद आखिरी मुकाबले में भी उनकी पारी पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. यहीं नहीं कई लोगों की नजर तो अब आगामी आईपीएल ऑक्शन पर भी जा टिकी है, जो कि साल के आखिरी महीने में गोवा में आयोजित होने वाला है. लोगों को पूरी उम्मीद नजर आ रही है कि पिछले साल अनसोल्ड रहने वाले होप इस बार भारी कीमत में किसी टीम के साथ जुड़ सकते हैं. आईपीएल के आगामी ऑक्शन से पहले बात करें उन तीन टीमों के बारे में जिनके साथ होप आईपीएल 2027 में शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
लखनऊ सुपर जायंट्स
शाई होप एक शानदार विकेटकीपर के साथ-साथ दमदार ओपनर बल्लेबाज और कप्तान भी हैं. यही नहीं मौका मिलने पर वह किसी और स्थान पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. ऋषभ पंत के वापस दिल्ली के बेड़े में जाने के बाद लखनऊ की टीम को एक ऐसे ही खिलाड़ी की तलाश है जो उनकी तरह सभी मौकों पर सामने आ सके. जिसमें शाई होप सभी तरह से पूर्ण नजर आते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मौजूदा समय में एक अच्छे कप्तान की तलाश में है. यहीं नहीं टीम के पास टिम साइफर्ट को छोड़ दें तो कोई अच्छा विकेटकीपर भी नहीं है. फ्रेंचाइजी अगर आगामी ऑक्शन में होप पर दाव लगाती है तो वह इन कमियों को पूरी तरह से पूरा करने में सक्षम हैं. इसके अलावा उनकी दमदार बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं है.
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स पहले भी शाई होप के ऊपर भरोसा जता चुकी है. आगामी ऑक्शन में भी टीम उनके खेल को देखते हुए एक बार फिर से दाव लगा सकती है. जिससे राहुल के साथ उन्हें एक विस्फोटक ओपनिंग पेयर मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना यह कैरेबियाई बल्लेबाज, 7 पारियों में ठोके 539 रन, 4 शतक लगाकर मचाई तबाही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं