विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना यह कैरेबियाई बल्लेबाज, 7 पारियों में ठोके 539 रन, 4 शतक लगाकर मचाई तबाही

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. निर्णायक मुकाबले से पहले शाई होप टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं. वह भारत दौरे पर सात पारियों में चार शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 539 रन बना चुके हैं.

टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना यह कैरेबियाई बल्लेबाज, 7 पारियों में ठोके 539 रन, 4 शतक लगाकर मचाई तबाही
भारत दौरे पर लगातार रन बना रहे हैं शाई होप

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब रोमांचक दौर में पहुंच गई है. जी हां, शुरुआती चार मुकाबलों के बाद दोनों टीमें प्रतिष्ठित सीरीज में 2-2 की बराबरी के साथ एक पायदान पर काबिज हैं. आखिरी मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर 2026) को बेंगलुरु में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका प्रतिष्ठित सीरीज पर कब्जा होगा. यही वजह है कि आखिरी मुकाबले में कामयाबी हासिल करने के लिए दोनों टीमें जीतोड़ मेहनत कर रही हैं. 

भारत के लिए खतरा बना यह कैरेबियन बल्लेबाज 

टीम इंडिया के लिए मौजूदा दौरे पर आई कैरेबियन टीम में से किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा तंग किया है तो वह विपक्षी टीम के कप्तान शाई होप हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ करीब-करीब सभी मुकाबलों में सराहनीय प्रदर्शन किया है. उनके शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह भारत दौरे पर अबतक सात पारियों में चार शतकों और एक अर्धशतक के बदौलत 539 रन बना चुके हैं. मजेदार जो बात है वह यह है कि इस दौरान वह तीन बार नाबाद भी रहे हैं. 

दो शतकों की बदौलत वनडे में बनाए 278 रन 

होप का विस्फोट वनडे सीरीज से शुरू हुआ. पहले वनडे मुकाबले में तो वह कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. मगर दूसरे और तीसरे वनडे मुकाबले में उनका बल्ला जमकर चला. टीम के लिए पहले गुवाहाटी में उन्होंने 104 रनों की दमदार पारी खेली. उसके बाद न्यू चंडीगढ़ में भी वह नाबाद 162 रन बनाने में कामयाब रहे. हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद कैरेबियन टीम वनडे सीरीज को अपने नाम करने में नाकामयाब रही और 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

अब टी20 में बिखेर रहे चमक 

होप का फॉर्म केवल वनडे सीरीज तक सीमित नहीं रहा. वह टी20 सीरीज में भी विस्फोट मचा रहे हैं. शुरुआती चार मुकाबलों में दो शतक और एक अर्धशतक के बदौलत वह 262 रन ठोक चुके हैं. आखिरी मुकाबले में भी उनका बल्ला चलता है तो वह भारतीय टीम से सीरीज छीन सकते हैं. यही वजह है कि उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी सहमे हुए हैं. 

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 4th T20I: हैदराबाद में हार का दोषी कौन? कैप्टन श्रेयस अय्यर का ठनका माथा, साफ-साफ बताया नाम


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Shai Diego Hope, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com