Shahid Afridi on Shadab Khan Over Ex Pakistani Players; T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑलराउंडर शादाब खान के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैदान के बाहर बयानबाज़ी करने के बजाय खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से जवाब देना चाहिए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद शादाब आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे. कई पूर्व खिलाड़ियों ने टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए. इसके जवाब में शादाब ने कहा था कि कम से कम वह उस पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को हराया, जो पिछली पीढ़ी नहीं कर सकी थी.
एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए, अफरीदी ने कहा कि 2021 T20 वर्ल्ड कप में भारत को हराने वाली पाकिस्तान टीम अपनी मिली सफलता को संभाल नहीं पाई.
Shahid Afridi on Shadab Khan's statement about Ex-cricketers.
— Salman. (@TsMeSalman) February 19, 2026
"Shadab is right, we didn't win against India in WC, they won in 2021. They received respect, but they couldn't uphold it".
pic.twitter.com/jEyXywv7cC
उन्होंने समा टीवी पर कहा, "शादाब ने बिल्कुल ठीक कहा. हम नहीं जीते, वो जीते. उन्हें इज्जत मिली पर वो इज्जत संभल नहीं पाए. 2021 के बाद उन्होंने जब कर दिया, तब उनके आपसी की प्रॉब्लम संभल नहीं पाईं, एक इंडिविजुअल के तौर पर नहीं संभल पाए, एक टीम के तौर पर नहीं संभल पाए." अफरीदी ने यह भी बताया कि जब टीम में ऑलराउंडर की जगह पर सवाल उठ रहे थे, तब उन्होंने शादाब का साथ दिया था, लेकिन लगता है शादाब अब यह भूल गए हैं.
अफरीदी ने कहा, "शादाब को यह भी पता होना चाहिए कि जब उससे परफॉर्मेंस नहीं हो रही थी, तब टीम से बाहर किया जा रहा था, हम ही टीवी चैनल्स पर बैठकर बोलते थे कि शादाब बैकबोन है, शादाब के ओवर्स बहुत इंपॉर्टेंट हैं, बैटिंग भी कर लेता है. सच कहूं तो, शादाब बहुत अच्छा लड़का है. बहुत अच्छे से सबसे मिलता है."
अफरीदी ने शादाब से कहा, "परफॉर्मेंस से जवाब दो. कुछ खराब परफॉर्मेंस के बावजूद पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहा. अफरीदी ने शादाब को याद दिलाया कि उनका एकमात्र खास योगदान नामीबिया के खिलाफ था, जबकि आगे और भी मुश्किलें हैं." "हम भी जब क्रिकेट खेलते थे, हमारे बारे में भी बहुत बातें की हैं एक्स-क्रिकेटर्स ने. लानत है तक बोला गया था. हमने उनको बर्दाश्त किया और परफॉर्मेंस की, छोटी टीम के खिलाफ नहीं, बड़ी टीम के खिलाफ. हम परफॉर्मेंस से जवाब देते थे."
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने आगे कहा. "शादाब मियां, आपकी परफॉर्मेंस भी नामीबिया के खिलाफ थी, आप न्यूजीलैंड के खिलाफ करें. बेटा परफॉर्म करो. मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े रहे. आपने एग्रेसिव क्रिकेट नहीं खेली, उसके जवाब आप पाकिस्तान टीम में आ गए. परफॉर्मेंस करके हमें जवाब दो ताकि हम भी खामोश हो जाएं. परफॉर्म करो, वर्ल्ड कप खत्म हो जाए, हम खुद खामोश हो जाएंगे बेटा जी.