विज्ञापन

'मैं हमेशा कहता हूं...', पाकिस्तान का कौन सा है वो बल्लेबाज, जो बड़े मुकाबलों में बनाता है रन? शाहीन ने बताया नाम

श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में मिली सफलता के बाद कप्तान शाहीन अफरीदी ने फखर जमान की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा फखर ने बेहतरीन पारी खेली. मैं हमेशा कहता हूं कि फखर बड़े मुकाबलों में रन बनाते हैं.

'मैं हमेशा कहता हूं...', पाकिस्तान का कौन सा है वो बल्लेबाज, जो बड़े मुकाबलों में बनाता है रन? शाहीन ने बताया नाम
शाहीन अफरीदी
@pakcricket4747/X

वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला बीते 31 अक्टूबर 2026 को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच लाहौर में खेला गया. जहां पाकिस्तान की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मुकाबले के दौरान फखर जमान का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 99 गेंदों में 127 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जिसके बदौलत टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने जमान के इस पारी की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, 'हमने पारी के अंतिम चरण में गेंदबाजी करते हुए शानदार वापसी की. बल्लेबाजी में एक बार फिर से अचानक पतन देखने को मिला. मगर फखर ने बेहतरीन पारी खेली. मैं हमेशा कहता हूं कि फखर बड़े मुकाबलों में रन बनाते हैं.'

टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा. साद, अराफात और हसन नवाज जैसे खिलाड़ियों ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता. शाहीन अफरीदी ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा, 'युवा खिलाड़ियों ने भी काफी प्रभावित किया है. साद, अराफात और हसन नवाज ने अहम योगदान दिया है, जो कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काफी अच्छी बात है.'

फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराया 

वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर में खेला गया. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए कामिंडु मेंडिस ने 128 गेंदों में 131 रनों की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पवन रत्नायके ने 65 गेंदों में 77 रनों का योगदान दिया. अविष्का फर्नांडो 49 गेंद में 38 रन बनाने में कामयाब रहे.

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 326 रनों के लक्ष्य को पाक टीम ने 48.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए फखर जमान ने सर्वाधिक 127 रन बनाए. वहीं साद बेग (74) और अराफात मिन्‍हास (61) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. मिन्‍हास ने 61 रनों की पारी केवल 31 गेंदों में खेली, जो कि मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ. हसन नवाज 45 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे. 

इन गेंदबाजों का रहा जलवा 

मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, आगा सलमान और हारिस रउफ ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. वहीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका के खाते में तीन विकेट आए, जबकि असिता फर्नांडो ने दो और महीश तीक्षणा एंव दुनित वेल्लालगे ने एक-एक विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बने साइमन हार्मर, रिकॉर्डबुक में दर्ज कराया नाम, ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Sri Lanka, Fakhar Zaman, Shaheen Shah Afridi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com