स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के बीच रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने सोमवार को पालेकल में दूसरे वनडे क्रिकेट मैच (SL vs IND) में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सीरीज में विजयी बढ़त बनाई. दौरे पर अब तक प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रही मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट की 174 रन की अटूट साझेदारी से भारत (Indian Women Team) ने महिला वनडे मैचों में बिना विकेट खोए सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया. रेणुका सिंह, मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा जैसी गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को 173 रन ऑल आउट कर रोक दिया. रेणुका ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर चार विकेट चटकाए. जिसके बाद स्मृति मंधाना ने 83 गेंदों में नाबाद 94 रन और शेफाली वर्मा के 71 गेंद पर नाबाद 71 रन पर पारी ने जीत की राह बनाई.
* ENG vs IND: यूं ही नहीं बदलता इतिहास, इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत से सीखने वाली वो तीन बातें
* Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला, वंदना कटारिया ने किया गोल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
* अब बचा क्या वो भी हो गया, जो आज तक नहीं हुआ था
मंधाना ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के लगाए, जबकि वर्मा ने चार चौके और एक छक्का लगाया. अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर 18 वर्षीय ने अपनी पारी में कुछ शानदार शॉट लगाए. उन्होंने 57 गेंदों खेलकर वनडे में अपना चौथा पचासा लगाया.
अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए शेफाली वर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाज अचिनी कुलसुरिया को एक जबरदस्त लौप शॉट मारा. उनके लैप शॉट ने जोस बटलर के अपरंपरागत स्ट्रोक्स की याद दिला दी.
देखिए शेफाली वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी
Shafali Verma completes her fourth ODI half-century in 57 balls. India need 51 runs to win. #SLvIND pic.twitter.com/DxFrCAGRbs
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 4, 2022
सीरीज का पहला वनडे आसानी से जीतने के बाद भारत ने दूसरे मैच में भी मेजबान श्रीलंका पर दबदबा दिखाय़ा. इस तरह इससे पहले खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में मिली जीत ने उनके आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया.
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं