विज्ञापन

शेफाली वर्मा नंबर-1! महिला T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स

एशियन गेम्स फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शेफाली 29 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुईं. भले ही शेफाली अर्धशतक से चूक गई लेकिन अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बनाने में सफल हो गईं हैं.

शेफाली वर्मा नंबर-1! महिला T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स के फाइनल में शेफाली वर्मा भले ही अर्धशतक से चूक गई लेकिन अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने में सफल हो गईं. शेफाली महिला टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गए हैं. इस साल शेफाली ने महिला टी-20 में अबतक 863 रन बना चुकी हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट हैं जिन्होंने 2026 में अबतक 824 रन बनाने में सफल रहीं हैं. तीसरे नंबर पर हांगकांग की नताशा माइल्स हैं जो 800 रन इस साल टी-20 में बना चुकी हैं. नंबर 4 पर यूएई की ईशा ओझा हैं जिन्होंने 2025 में 779 रन बनाने में सफलता हासिल कर चुकी हैं. यास्मीन दासवानी के नाम 2026 में अबतक 779 रन दर्ज है. 

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन

  • 863 - शैफाली वर्मा (IND-W) 2026 में*
  • 824 - लौरा वोल्वार्ड्ट (SA-W) 2026 में
  • 800 - 2026 में नताशा माइल्स (हांग-कांग)
  • 779 - ईशा ओझा (UAE-W) 2025 में
  • 779 - यास्मीन दासवानी (हांग-कांग), 2026

एशियन गेम्स 2026 में शैफ़ाली वर्मा का प्रदर्शन:

  • क्वार्टर फ़ाइनल में 40* (15) रन
  • सेमीफ़ाइनल में 100* (49) रन
  • फाइनल में 48 (29) रन

बता दें कि गोल्ड मेडल वाले मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. स्मृति मधाना 45 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुईं. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.6 ओवर में 99 रन की साझेदारी की. 

ये भी पढ़ें- गोल्ड मेडल मुकाबले में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कारनामा, दुनिया की पहली बैटर बनीं

ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shafali Verma, India Women, Sri Lanka Women, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com