विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को रेल सफर में मिलती है बड़ी सुविधाएं, जानें क्या है नियम

रेलवे गर्भवती महिलाओं के सफर को आसान बनाने के लिए कुछ सुविधाओं की व्यवस्था करता है. इसकी जानकारी सभी लोगों को नहीं होती है.

गर्भवती महिलाओं को रेल सफर में मिलती है बड़ी सुविधाएं, जानें क्या है नियम
गर्भवती महिला को ट्रेन में मिलती है विशेष सुविधा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

वैसे तो गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का सफर नहीं करना चाहिए. लेकिन जरूरी काम की वजह से एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ रहा है तो आपको ट्रेन के सफर में विशेष सुविधाएं मिलती है. रेलवे गर्भवती महिलाओं के सफर को आसान बनाने के लिए कुछ सुविधाओं की व्यवस्था करता है. इसकी जानकारी सभी लोगों को नहीं होती है. क्योंकि अगर गर्भवती महिला के लिए ट्रेन में अपर या मिडिल बर्थ अलॉट कर दिया जाए तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे अलग-अलग कोच में लोअर बर्थ की सुविधा अलॉट कर रखा है. जिससे गर्भवती महिलाओं का सफर आरामदायक रहे.

किस कोच में कितनी सीट होती है तय

ट्रेन में गर्भवती महिलाओं के लिए अलग-अलग कोच में लोअर बर्थ तय की जाती है. स्लीपर क्लास में 6 से 7 लोअर बर्थ अलॉट होती है. 3AC कोच में करीब 4 से 5 लोअर बर्थ अलॉट होती है. जबकि 2AC कोच में करीब 3 से 4 लोअर बर्थ तय की जाती है. आप इन अलॉट लोअर बर्थ में अपनी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं. जिससे आपको कंफर्म लोअर बर्थ मिल सकेगा.

गर्भवती महिलाओं के लिए टिकट केवल काउंटर पर

अगर ट्रेन में गर्भवती महिला के लिए टिकट लेना है और लोअर बर्थ चाहिए तो आपको इसके लिए रेलवे काउंटर से टिकट लेना होगा. ऑनलाइन टिकट बुकिंग में यह सुविधा नहीं होती है. रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें गर्भवती महिला के बारे में जानकारी देनी होगी. इस आवेदन के बाद आपको स्पेशल कोट के आधार पर लोअर बर्थ मिलने के चांस अधिक होती है.

आप ट्रेन सफर के दौरान टीटीई से भी लोअर बर्थ के लिए बात कर सकते हैं. अपनी स्थिति की जानकारी देकर टीटीई से लोअर बर्थ की अपील कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः IndiGo का उड़ान हुआ महंगा! बच्चों के टिकट से लेकर कई सर्विस चार्ज के लिए चुकाना होगा ज्यादा पैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Train Lower Berth Booking Tips India, Pregnant Women, Train Ticket, Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com