विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

सहवाग के 'सेटिंग' वाले बयान को गांगुली ने बताया 'मूर्खतापूर्ण', बाद में किया इनकार

टीम इंडिया के कोच के चुनाव को लेकर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के सनसनीख़ेज़ बयान के बाद अब सौरव गांगुली और उनके बीच सोशल मीडिया पर 'जंग' छिड़ गई है.

सहवाग के 'सेटिंग' वाले बयान को गांगुली ने बताया 'मूर्खतापूर्ण', बाद में किया इनकार
वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली. (फाइल फोटो)
  • सहवाग ने कहा था कि BCCI में सेटिंग नहीं होने के कारण कोच नहीं बन सका
  • टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने सहवाग के बयान को बताया था मूर्खतापूर्ण
  • हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट कर इसका खंडन किया और कहा वह मेरे लिए अजीज
कोलकाता: टीम इंडिया के कोच के चुनाव को लेकर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के सनसनीख़ेज़ बयान के बाद अब सौरव गांगुली और उनके बीच सोशल मीडिया पर 'जंग' छिड़ गई है. सहवाग ने कहा था कि बोर्ड में 'सेटिंग' की कमी के कारण वह टीम के मुख्य कोच नहीं बन सके. बता दें कि सौरव, सचिन और वीवीएस लक्ष्मण वाली सलाहकार समिति ने ही रवि शास्त्री को भारतीय कोच पद के लिए चुना था.

यह भी पढ़ें : सहवाग का बड़ा बयान, कहा- BCCI में 'सेटिंग' होती तो बन जाता कोच  

सहवाग ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में यह दावा किया था कि बीसीसीआई में शामिल अधिकारियों का संरक्षण नहीं मिलने के कारण वह कोच बनने से चूक गए और दोबारा इस पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे. उन्होंने बोर्ड अधिकारियों के एक वर्ग पर भी पद के लिए आवेदन करने के दौरान गुमराह करने का आरोप लगाया था. इसके बाद सौरव गांगुली ने सहवाग की उस टिप्पणी को 'मूर्खतापूर्ण' बताया था.

यह भी पढ़ें : कोच पद की दौड़ में पिछड़े वीरेंद्र सहवाग ने इस बारे में पूछे गए सवाल पर चुप्पी साधी

VIDEO:सौरव गांगुली ने सहवाग के बयान को बेतुका बताया इसके बाद  वीरेंद्र सहवाग ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया था कि 'हर किसी को सफाई मत दो, आप इंसान हो, वाशिंग पाउडर नहीं.' हालांकि बाद में सौरव गांगुली ने सहवाग पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया. गांगुली ने ट्वीट किया, 'सहवाग मेरे लिए बहुत प्रिय हैं. जल्द ही उनसे बात की जाएगी. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Sourav Ganguly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com