Ranji Trophy knockouts: पृथ्वी शॉ 6 जून से बेंगलुरु में शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी 2022 के नॉकआउट चरण में मुंबई की कप्तानी करेंगे. क्वार्टर फाइनल में मुंबई का सामना उत्तराखंड से होना है और सलिल अंकोला की अगुवाई वाली चयन समिति ने सोमवार (23 मई) को 21 सदस्यीय टीम का चयन किया है. मुंबई की इस टीम में Sarfaraz Khan के छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) को रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम में शामिल कर लिया गया है.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में कमबैक को बताया स्पेशल, 'लोगों ने मेरा बोरिया बिस्तर बांध दिया था'
बता दें कि टीम में शॉ की आईपीएल टीम के साथी सरफराज खान भी मुंबई टीम का हिस्सा हैं. अनुभवी विकेटकीपर आदित्य तारे के साथ अरमान जाफर और यशस्वी जायसवाल जैसे अन्य युवा बल्लेबाजों को भी टीम में शामिल किया गया है.
धवल कुलकर्णी गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे जिसमें ऑलराउंडर शम्स मुलानी और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे भी शामिल .श्रेयस अय्यर मुंबई टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय ड्यूटी पर होंगे.
GT vs RR Qualifier 1: आजके मैच में बन सकते हैं खास रिकॉर्ड, चहल और शमी हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम
सरफराज के भाई मुशीर खान हैं बेहतरीन ऑलराउंडर
बता दें कि पहली बार मुशीर खान (Musheer Khan) को मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गाय है. सरफराज की तरह की मुशीर धाकड़ बल्लेबाज हैं. इसका सबूत उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में दिया है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैचों में 67 की औसत से 670 रन बनाए और 32 विकेट भी लिए. उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए. बता दें कि मुशीर ने मुंबई को कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था. यही वजह रही है क रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट स्टेज के लिए उन्हें भी टीम में शामिल कर किया था.
मुंबई की टीम
पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, भूपेन लालवानी, अरमान जाफर, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश गोमेल, आदित्य तारे, हार्दिक तमोर, अमन खान, साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, ध्रुमिल मटकर, तनुश कोटियन, शशांक अटर्डे, धवल कुलकर्णी , तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, रोयस्तान डायस, सिद्धार्थ राउत और मुशीर खान
अनजान गेंदबाज ने डाली ऐसी खतरनाक स्विंग गेंद जिसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया- Video
सरफराज ने भी पोस्ट शेयर कर अपने भाई को मुबारकबाद दी है. सरफराज ने लिखा, 'मुशीर को मुंबई रणजी सीनियर टीम के लिए अपना पहला कॉल-अप मिला, मेरे भाई आप पर गर्व है. यह मेरे, पिता और हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत मायने रखता है..'

पिता भी हैं काफी खुश
मुशीर खान के मुंबई की टीम में शामिल होने पर उनके पिता नौशाद की खुशी का ठिकाना नहीं है. NDTV से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'यह किसी सपने के सच होने जैसा है. मैं चाहता हूं कि मुशीर को मौका मिले तो ऐसा खेल दिखाए कि हर किसी को हैरान कर दें. बल्लेबाजी करने उतरे तो खूब सारा रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी करे तो विकेट चटकाए. पिता नौशाद ने कहा कि मेरा सपना है कि दोनों भाई एक दिन भारत के लिए जरूर खेले.'

पिता चाहते हैं आईपीएल में लगातार मैच मिले सरफराज को
इस सीजन आईपीएल में सरफराज ने 6 मैच खेले और कुल 91 रन बना पाने में सफल रहे. अपने बेटे सरफराज के आईपीएल परफॉर्मेंस को लेकर पिता नौशाद ने कहा कि, वो चाहते हैं कि सरफऱाज को लगातार मैच मिले जिससे वो अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दे सके. 'मैं दिल्ली की मैनेजमेंट को धन्यवाद कहूंगा कि उन्होंने सरफराज को खेलने का मौका मिला. सऱफराज यदि 14 मैच खेलता तो यकीनन बेहतर करता.मेरा मानना है कि कि खिलाड़ी को लगातार मैच देने चाहिए जिससे वह अपने खेल पर ध्यान देगा और फिर रन भी बल्ले से बनेंगे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं