- क्लब क्रिकेटर ने अपनी घातक स्विंग गेंद से मचाई सनसनी
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- पाकिस्तान के वसीम अकरम को स्विंग का सुल्तान कहा जाता है
Cricket Video Viral: इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) को 'स्विंग का सुल्तान' कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान कई ऐसी गेंदें फेंकी जिसपर बल्लेबाज शॉट खेलने में असमर्थ रहा. खासकर अकरम की गेंद दोनों तरफ स्विंग होती थी. उनकी स्विंग गेंद को खेलना बल्लेबाजों के लिए हमेशा से मुश्किल भरा रहा. यही कारण रहा कि विश्व क्रिकेट अकरम को 'स्विंग का सुल्तान' (Wasim Akram- The King Of Swing) कहता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें क्लब क्रिकेट (club cricket) खेल रहे एक गेंदबाज ने एक ऐसी गेंद डाली है जिसे देखकर क्रिकेट के पंडित हैरान रह गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल क्लब क्रिकेट में मिल्डेनहॉल की ओर से खेल रहे गेंदबाज जे.हैंडी (J Handy playing for Mildenhall Club) ने एक ऐसी स्विग गेंद बल्लेबाज को फेंकी जिसे देखकर हर कोई चकित है. सोशल मीडिाय पर उनके द्वारा फेंकी गई इस गेंद को देखकर पूर्व क्रिकेटर से लेकर वर्तमान क्रिकेटर रिएक्ट कर रहे हैं.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
बता दें कि गेंदबाज जे.हैंडी की यह गेंद इतनी बेहतरीन है जिसे देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा. हुआ ये कि गेंदबाज ने अपनी इस गेंद को ऑफ स्टंप की लाइन से काफी बाहर फेंकी लेकिन गेंद हवा में लहराते हुए पिच पर टप्पा खाती और इसके बाद अचानक से कोण बनाकर सीधे स्टंप में घुस जाती है. बल्लेबाज ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को मानकर अपना बल्ला गेंद को छोड़ने के लिए उठाता है लेकिन पलक झपकते ही गेंद स्टंप में घुस जाती है. बल्लेबाज अपने बल्ले को उठाकर बस अपने स्टंप की ओर देखते रहता है.
बीसीसीआई को इरफान पठान को देनी चाहिए यह बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने कहा
इस चौंकाने वाली गेंद को देखकर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाती है. व्याट ट्वीट करते हुए इमोजी शेयर करती हैं. सोशल मीडिया पर इस गेंद की खूब तारीफ हो रही है.
????
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) May 23, 2022
उमरान ने मेंटोर इरफान के साथ मनाया चयन का जश्न, 5 कदमों में जाने पेसर की फर्श से अर्श की कहानी
क्लब क्रिकेटर जे.हैंडी की इस बेहतरीन स्विंग गेंद को देखकर हर किसी को एक बार फिर वसीम अकरम की याद आ गई. अकरन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 900 से ज्यादा विकेट लेकर तहलका मचा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं