दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का मानना है कि इस बार भारतीय टीम में चयन पिछले 18 साल के उनके उतार चढाव भरे कैरियर में उनकी ‘सबसे खास वापसी' है. कार्तिक को नौ जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम में चुना गया है. 36 वर्ष के इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ यह सबसे खास वापसी है क्योंकि कई लोगों ने मेरा बोरिया बिस्तर बांध दिया था. मेरे लिये वापसी के मायने हैं कि मैं उसी तरह से खेलूंगा, वैसे ही अभ्यास करूंगा और उतनी ही मेहनत करूंगा.''
सुरेश रैना भड़के, धवन को भारतीय टीम में जगह ने मिलने पर बोले- 'जब कार्तिक को मौका तो..'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल में कार्तिक के शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को उन्हें चुनने के लिये मजबूर कर दिया. वह आखिरी बार भारत के लिये 2019 विश्व कप में खेले थे. उन्होंने आरसीबी के टीम प्रबंधन की तारीफ की जिन्होंने एक फिनिशर की भूमिका के लिये उनका हमेशा साथ दिया.
कार्तिक ने कहा ,‘‘ उन्होंने साफ तौर पर मेरी भूमिका बताई और मेरा साथ दिया. मैं आरसीबी का ऋणी रहूंगा जिसने मुझे चुना और मुझ पर भरोसा करके मुझे यह जिम्मेदारी दी. मैने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश की, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. कार्तिक का लक्ष्य इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाना है.'
GT vs RR Qualifier 1: आजके मैच में बन सकते हैं खास रिकॉर्ड, चहल और शमी हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम
उन्होंने कहा ,‘‘ चयन के दावेदार कई युवा खिलाड़ी होंगे जिनका हुनर सबके सामने है. इनके बीच विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदारों में शामिल होना बहुत अद्भुत अहसास. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि अभी मंजिल दूर है लेकिन रणनीति का हिस्सा होना और अपना कौशल दिखाने का मौका मिलना भी बड़ी बात है. कार्तिक ने भारत के लिये 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं