विज्ञापन

Who is Sharmila dhankhar: दहेज का दंश झेला, बच्चों को पालने के लिए किया आया का काम, अब शर्मिला धनखड़ बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

Sharmila Dhankar clinches India's para athletics gold: शर्मिला धनकड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया और इन खेलों में पैरा-एथलेटिक्स मेडल के लिए भारत के 20 साल के इंतज़ा को खत्म किया.

Who is Sharmila dhankhar: दहेज का दंश झेला, बच्चों को पालने के लिए किया आया का काम, अब शर्मिला धनखड़ बनीं भारत की गोल्डन गर्ल
शर्मिला धनखड़, गोल्ड: महिलाओं का पैरा शॉट पुट F57

Who is Sharmila Dhankhar : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल  जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गईं हैं. भारत की शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की.  शर्मिला धनखड़ ने फाइनल राउंड में शानदार परफॉर्मेंस किया और कनाडा, इंग्लैंड, वेल्स, घाना और ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गजों के रहने के बावजूद  स्वर्णिम सफलता हासिल की. आज शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है लेकिन उनकी यह सफलता उनके संघर्ष के कारण मिली है. 

कौन है  शर्मिला धनखड़

शर्मिला धनखड़ का जन्म 15 अगस्त 1986 को हुआ था और वह हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं.  दो साल की उम्र में तेज बुखार के बाद उन्हें पोलियो हो गया था. उन्होंने अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर में कई मुश्किलों का सामना किया, जिनमें एक मुश्किल पहली शादी और घरेलू परेशानियां शामिल थीं, लेकिन बाद में परिवार के मजबूत सहारे से उन्होंने अपनी जिंदगी को फिर से संवारा.

पहली शादी में घरेलू हिंसा का हुईं शिकार

बेहद गरीब परिवार से आने वाली शर्मिला को कई सालों तक दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था. उन्हें घरेलू हिंसा का भी सामना करना पड़ा. जब वो 26 साल की थी तो उनके पहले पति ने उन्हें घर से निकाल दिया था. उस समय तक उनकी दो बेटिंयां हो चुकी थी. पहले पति से तिरस्कार सहने के बाद शर्मिला अपने दोनों बच्चों को लेकर पिता के घर लौट आईं.

परिवार का पालन-पोषण करने के लिए आया का काम किया

हरियाणा के चित्रौली गांव में पली-बढ़ीं शर्मिला की परवरिश सूखे से प्रभावित इलाके में उनकी नेत्रहीन मां और किसान पिता ने की थी. वह तीन बेटियों में दूसरे नंबर पर थीं. दो साल की उम्र में, मेडिकल सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें पोलियो हो गया, जिससे उनका बायां पैर हमेशा के लिए खराब हो गया.  18 साल की उम्र में उनकी शादी एक ऐसे घर में हुई जहां उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता था, उन्होंने कई सालों तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना सही. उस दौरान, कई बार उनके मन में अपनी जान देने का ख्याल आया.

Latest and Breaking News on NDTV

तलाक और दो बेटियों को जन्म देने के बाद, शर्मिला ने खुद को संभालने और परिवार पर बोझ न बनने के लिए कई तरह के काम किए. उन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए आया का भी काम किया. 28 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की, और उनके पति अजीत सिंह ने उन्हें पैरा-एथलेटिक्स में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करके उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लाया.

दूसरी शादी में बदली जिन्दगी

दूसरी शादी होने के बाद उनके पति अजीत सिंह का उन्हें भरपूर सपोर्ट मिला, जिससे उन्होंने अपना करियर पैरा-एथलेटिक्स में बनाने की हिम्मत दिखाई ट्रेनिंग के मौके ढूंढने के बाद, वह राव तुलाराम स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्हें अपने रिश्तेदार टेकचंद से गाइडेंस मिली, जो एक पैरा एथलीट थे और उनके कोच बन गए.  जब ​​उन्होंने पहली बार शॉट पुट करने की कोशिश की, तो वह सिर्फ 5m ही फेंक पाईं, जबकि नेशनल रिकॉर्ड 6m का था. 

कड़ी मेहनत रंग लाई

एक साल के अंदर, उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीता और 7.40m के थ्रो के साथ एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया. उनके इस सफर में, उनके पति और दो बेटियां उनके सबसे बड़े सपोर्टर रहे हैं,  अपनी मां से इंस्पायर होकर, दोनों बेटियों ने भी खेल में हाथ आजमाया है. 

लगातार मेहनत से मिली सफलता

शर्मिला ने बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के F57 शॉट पुट इवेंट में हिस्सा लेकर अपना डेब्यू किया.  वह चौथे स्थान पर रहीं और 8.43 मीटर के थ्रो के साथ नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया, लेकिन बहुत कम अंतर से पोडियम पर जगह बनाने से चूक गईं.  इसके बाद के कुछ सालों में उन्होंने अपने खेल से खूब तरक्की की और बेंगलुरु में हुई 2025 इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 9.77 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता. उनका शानदार प्रदर्शन 2026 में भी जारी रहा, जब उन्होंने दुबई में हुई फज्जा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में F57 शॉट पुट में 8.86 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड और F57 डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com