विज्ञापन

संजीव गोयनका के हाथ में किसकी थी तस्वीर? RCB के खिलाफ मिली जीत तो हाथ जोड़कर किया प्रणाम

संजीव गोयनका के हाथ में किसकी थी तस्वीर? RCB के खिलाफ मिली जीत तो हाथ जोड़कर किया प्रणाम
Sanjiv Goenka

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते गुरुवार (सात मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां डीएलएस पद्धति के तहत लखनऊ की टीम नौ रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) को भी देखा गया. जहां वह अपनी टीम की जीत के लिए दुआ करते हुए नजर आए. यहीं नहीं आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद उन्होंने लखनऊ के फैंस और ईश्वर का हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. 

पूरे मैच के दौरान हाथ में भगवान की तस्वीर लिए नजर आए गोयनका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संजीव गोयनका के हाथ में एक खास तस्वीर है. पूरे मैच के दौरान वह उस तस्वीर को माथे पर लगाते रहे. @vivek23mishra नाम के शख्स ने इस विशेष पल को साझा करते हुए लिखा है, 'एक रोमांचक मैच के बाद संजीव गोयनका ने लखनऊ के फैंस का हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया. उन्होंने भगवान को नमन भी किया.'

लखनऊ को मिली जीत 

बात करें मुकाबले के बारे में तो लखनऊ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 19 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए मिचेल मार्श सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 56 गेंदों में 198.21 की स्ट्राइक रेट से 111 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में 38 और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रनों का योगदान दिया.

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 203 रनों तक ही पहुंच पाई. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन रजत पाटीदार ने 31 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा टिम डेविड महज 17 गेंदों में 40 रन बनाने में कामयाब रहे. मगर वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. 

यह भी पढ़ें- IPL में धोनी का करियर खत्म? इस साल एक भी मैच में नहीं आएंगे नजर! जानें क्यों


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com