CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब कभी भी 10वीं के सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस बार करीब 6.68 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में पार्टिसिपेट किया था. अगर आप भी इस परीक्षा में बैठे थे, तो अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड को संभालकर रख लें, क्योंकि रिजल्ट का लिंक किसी भी समय एक्टिव हो सकता है. आइए जानते हैं कि आप अपना रिजल्ट सबसे पहले और आसानी से कैसे, कहां देख सकते हैं और जरूरी बातें, जो आपको जाननी चाहिए.
CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कहां देखें
cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
रिजल्ट देखने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स चाहिए
- आपके एडमिट कार्ड पर लिखा हुआ रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- आपकी जन्मतिथि (Date of Birth)
- सिस्टम से बना सिक्योरिटी पिन
CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कैसे देखें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे 'CBSE 10th Second Board Result 2026' की लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि (DOB) और एडमिट कार्ड आईडी की डिटेल्स डालें.
- सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट या PDF जरूर सेव कर लें.
CBSE वेबसाइट न चले तो क्या करें
1. अगर रिजल्ट आने के बाद इंटरनेट स्लो चल रहा या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप अपने फोन में उमंग ऐप या डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करके भी अपना डिजिटल मार्कशीट पा सकते हैं. 2. अपने फोन के मैसेज बॉक्स में CBSE10 (रोल नंबर) (DOB) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) टाइप करके 7738299899 पर भेज दें. कुछ सेकंड में रिजल्ट आ जाएगा.
3. दिल्ली के छात्र 24300699 और देश के अन्य हिस्सों के छात्र 011-24300699 पर कॉल करके इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम से अपने नंबर सुन सकते हैं.
10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट में बेस्ट स्कोर क्या माना जाएगा
सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 'बेहतर मार्क्स' के नियम पर बनेगा. बोर्ड आपके फेज-1 और फेज-2 दोनों में से जिस भी परीक्षा में ज्यादा नंबर आए होंगे, उसे ही फाइनल मानेगा. यानी दोनों में से जिसमें बेहतर नंबर, वही आपके रिजल्ट में जुड़ेगा.
पास होने के लिए जरूरी नंबर
परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 33% नंबर लाने जरूरी थे. थ्योरी (लिखित परीक्षा) में 80 में से कम से कम 26 या 27 नंबर होने चाहिए. इंटरनल असेसमेंट या प्रैक्टिकल में 20 में से कम से कम 7 नंबर होने चाहिए. हर सब्जेक्ट में कुल मिलाकर 100 में से कम से कम 33 नंबर होने चाहिए.
रिजल्ट आने के बाद क्या करें
1. प्रोविजनल मार्कशीट और 11वीं में एडमिशन
अप्रैल 2026 में फेज-1 परीक्षा के बाद जो प्रोविजनल मार्कशीट मिली थी, उसके आधार पर 11वीं क्लास में आपका प्रोविजनल एडमिशन चालू रहेगा, लेकिन ध्यान रहे, बोर्ड आपकी फाइनल पासिंग मार्कशीट, माइग्रेशन और मेरिट सर्टिफिकेट दोनों परीक्षाओं के नंबर देखने के बाद ही जारी करेगा.
2. फेल होने वाले छात्र क्या करें
जो छात्र सेकंड बोर्ड में भी पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. वे जुलाई 2026 में होने वाली सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठकर अपना साल बचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें - संविधान हत्या दिवस: अब नौवीं क्लास के बच्चे भी पढ़ेंगे आपातकाल वाला चैप्टर, जेपी की भी जानेंगे कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं