Sanjay Manjrekar on Virat Kohli: अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया अभी से ही तैयारी में लग गई है. वर्ल्ड कप 2023 का खिताब चूकने के बाद अब भारतीय टीम अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं मिस करना चाहता है. ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ने साफ तौर पर प्लान बनाने के लिए कह दिया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा (T20 World Cup 2024) को जगह मिल सकती है. हालांकि कयास लग रहे हैं कि अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर सकते हैं. कई दिग्गजों का मानना है कि रोहित टी-20 वर्ल्डकप में अपने तूफानी फॉर्म के बदौलत टीम में खेल सकते हैं लेकिन विराट कोहली की जगह बनेगी या नहीं इसको लेकर संदेह है. (Virat Kohli vs Rohit Sharma vs Hardiak Pandya)
यह भी पढ़ें: ''हम सीरीज से ये 2 चीजें हासिल करना चाहते थे, हम सफल रहे', सूर्यकुमार ने किया बड़ी बातों का जिक्र
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ऐसे में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात रखी है. स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए मांजरेकर ने कहा है कि, "अभी यह कहना मुश्किल है. कौन जानता है कि आगे क्या होगा, कल लाइफ में क्या होना है किसे पता है. टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में खिलाड़ियों का चयन फॉर्म को ध्यान में रखकर करना चाहिए. उस समय कोहली और रोहित की फॉर्म कैसी रहेगी, यह देखना होगा."
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा कि, "विराट कोहली को दिखाना होगा कि वह वर्तमान में खेल रहे युवाओं की तुलना में बेहतर विकल्प हैं, और टी20 बल्लेबाज और कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को भी बतौर टी20 बल्लेबाज के तौर पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से खुद को बेहतर दिखाना होगा."
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंट्री कर रहे मांजरेकर ने कहा कि, "हम वर्ल्ड कप में अलग तरह से खेलते हैं. हमें ऐसे खिलाड़ियों को चुनना होगा जो उस समय फॉर्म में हों. जब वर्ल्ड कप करीब आए तब आप खिलाड़ियों को चयन करें, इस समय खासकर टी-20 में भारतीय टीम में आने के लिए कई युवा कतार में हैं जो अपने खेल से मैच को बदल सकते हैं. ऐसे में कोहली और रोहित को टीम में आना है तो टी-20 में लगातार खेलना होगा और खुद को दूसरे युवा खिलाड़ियों से बेहतर साबित करनी होगी."
बता दें कि इस समय भारतीय टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो अपने खेल ने प्रभावित करने में सफल रहे हैं. चाहे वो यशस्वी जायसवाल हों या फिर तिलक वर्मा, या फिर ऋतुराज गायकवाड़, इन युवाओं ने दिखाया है कि उनके अंदर काफी प्रतिभा है और मैच को जीताने का मद्दा रखते हैं. वहीं, हाल के समय में रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से दिखाया है कि वो भारत के लिए कितने प्रभावी बल्लेबाज हैं और फिनिशर के तौर पर क्या कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं