Ind vs Aus 5th T20I: रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 रन से जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा करने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जीत के बाद बहुत ही खुश दिखाई पड़े. और जाहिर है कि आखिर ऐसा क्यों न हो क्योंकि यह उनकी कप्तानी में पहली ही सीरीजी थी. और 4-1 से खासकर कंगारुओं को पीटने से बढ़कर क्या संतोष हो सकता है.
That winning feeling
— BCCI (@BCCI) December 3, 2023
Captain Suryakumar Yadav collects the trophy as #TeamIndia win the T20I series 4⃣-1⃣ #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IuQsRihlAI
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मैच के बाद कप्तान सूर्या ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी सरीज है. जिस अंदाज में लड़कों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, यह बहुत ही शानदार था. हम सीरीज में निर्भीक होकर खेलना चाहते थे, लुत्फ लेना चाहते थे और हम ऐसा करने में सफल रहे. हम परिणाम के साथ बहुत ही खुश हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैच में वॉशिगंटन सुंदर होते, तो और बढ़िया होता. इस पिच पर 160-177 रन बनाना खासा मुश्किल था.
वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल ने कहा कि आज के मैच का अपना ही लुत्फ था. शुरुआती चार मैचों में ओस थी. आज की पिच मेरे लिए एक टेलर मेड पिच थी. कुछ मैचों के बाद मैं अपनी लय हासिल कर सका. बिश्नोई के साथ गेंदबाजी पर पटेल बोले कि हमने गुजरात के लिए साथ-साथ कुछ मैच खेले हैं. हम एक-दूसरे को सराहते हैं और उम्मीद है कि हमारी जुगलबंदी और आगे जाएगी.
पांच मैचों की प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए रवि बिश्नोई ने कहा कि पहले मैच में मैंने गेंदबाजी नहीं की. मैंने अपना पूरा ध्यान एकदम साधारण था. और वह था स्टंप-टू-स्टंप बॉलिंग. आने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बारे में बिश्नोई बोले कि वहां अलग पिच और अलग चुनौती होगी. हम वहां के हालात में जल्द से जल्द खुद को ढालने की कोशिश करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं